Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

The Bhootnii BO Collection: 'द भूतनी' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, पांच दिन में कमाए सिर्फ 3.83 करोड़

संजय दत्त की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' बॉक्स ऑफिस पर रही नाकाम, 5 दिनों में की सिर्फ 3.83 करोड़ की कमाई। 'रेड 2' से टक्कर और कमजोर रिस्पॉन्स ने फिल्म को किया फ्लॉप के करीब।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 06 May 2025 11:12:03

The Bhootnii BO Collection: 'द भूतनी' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, पांच दिन में कमाए सिर्फ  3.83 करोड़

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म 'द भूतनी' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच पहले से काफी उत्साह देखा गया था। हालांकि रिलीज के दिन ही फिल्म का सामना अजय देवगन की 'रेड 2' से हो गया, जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर सीधा टकराव देखने को मिला। इस भिड़ंत में सबसे बड़ा नुकसान 'द भूतनी' को उठाना पड़ा। फिल्म की कमाई हर दिन के साथ गिरती ही चली जा रही है।

प्रमोशन के मामले में संजय दत्त ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने फिल्म को प्रमोट करने के लिए कई प्लेटफॉर्म्स पर भाग लिया और दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने की पूरी कोशिश की। इसके बावजूद, फिल्म निर्माताओं की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई और बॉक्स ऑफिस पर इसकी परफॉर्मेंस निराशाजनक रही। अब आइए नजर डालते हैं कि 'द भूतनी' ने रिलीज के 5 दिनों में कुल कितनी कमाई की है।
‘द भूतनी’ की धीमी कमाई से निर्माता परेशान

सिद्धांत सचदेव द्वारा निर्देशित इस फिल्म को शुरुआती दिनों में थोड़ी बहुत अच्छी ओपनिंग जरूर मिली, लेकिन वीकेंड के बाद से इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखी गई। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर अच्छा-खासा हाइप बना हुआ था, लेकिन दर्शकों से वह प्यार और रिस्पॉन्स नहीं मिल सका जिसकी उम्मीद की जा रही थी। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार के दिन फिल्म ने महज 50 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया। अब तक यानी पांच दिनों में फिल्म ने कुल मिलाकर 3.83 करोड़ रुपये की ही कमाई की है।

फिल्म में संजय दत्त के साथ मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी जैसे कई कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं। इन सितारों की मौजूदगी के बावजूद फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार ने फिल्म के फ्लॉप होने के संकेत दे दिए हैं।

फिल्म का कुल बजट 50 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है, और मौजूदा कलेक्शन को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो फिल्म निर्माताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका