आर्यन खान की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीमियर किसी मेगा-स्टार पार्टी से कम नहीं रहा। इस मौके पर शाहरुख खान पूरे परिवार के साथ पहुंचे और हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रेड कार्पेट पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, तमन्ना भाटिया, अजय देवगन, काजोल, बॉबी देओल और निर्देशक एटली जैसे कई सितारे चमकते नज़र आए। इसी बीच सुहाना खान की करीबी दोस्त अनन्या पांडे भी स्पॉट हुईं। लेकिन उनका लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा कारण बन गया।
अनन्या के गाउन और लुक पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
अनन्या ने इस खास शाम के लिए व्हाइट गाउन चुना था। चेहरा पहले जैसा ही ग्लो करता दिखा, मगर उनके बॉडी टोन पर लोगों की नज़र अटक गई। यूजर्स को लगा कि उनकी स्किन पहले से ज्यादा टैन दिख रही है। कईयों ने इसे मेकअप की गलती बताया, तो कुछ ने माना कि हाल ही में वेकेशन से लौटने के कारण उनका रंग सांवला हो गया है।














