न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आर्यन की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का पहला गाना रिलीज, गौहर के जन्मदिन पर जैद ने यूं लुटाया प्यार

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर कई दिनों से हल्ला मचा हुआ है। इस सीरीज के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Aug 2025 7:51:01

2 News : आर्यन की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का पहला गाना रिलीज, गौहर के जन्मदिन पर जैद ने यूं लुटाया प्यार

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर कई दिनों से हल्ला मचा हुआ है। इस सीरीज के माध्यम से आर्यन फिल्ममेकर के रूप में मनोरंजन जगत में कदम रखने जा रहे हैं। इस बीच आज शनिवार (23 अगस्त) को इसका पहला गाना 'बदली सी हवा' रिलीज हो गया। इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। इसमें एक्टर लक्ष्य लालवानी, राघव जुआल और एक्ट्रेस सहर बंबा की तिकड़ी नजर आ रही है। गोवा की खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माया गया यह गाना समुद्र तट पर छुट्टियों के मजे और दोस्ती के रंग को दर्शाता है।

लक्ष्य स्टाइलिश डांस मूव्स और आकर्षक अंदाज से ध्यान खींचते हैं। सहर और राघव के साथ उनकी केमिस्ट्री गाने को और भी आकर्षक बनाती है। इसे अरिजीत सिंह और अमीरा गिल ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, जो पहले शाहरुख की सुपरहिट फिल्म 'जवान' में धमाकेदार म्यूजिक से तारीफ बटोर चुके हैं। गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं और कोरियोग्राफी मुदस्सर खान ने की है। सीरीज आर्यन का डायरेक्टोरियल डेब्यू है, जिसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है।

सीरीज में बॉबी देओल, मोना सिंह, मनोज पहवा जैसे सितारे भी हैं। साथ ही शाहरुख, सलमान खान और रणवीर सिंह जैसे बड़े सितारों के कैमियो भी चर्चा में हैं। यह शो बॉलीवुड की चकाचौंध और इसके पीछे की सच्चाई को कॉमेडी और ड्रामे के साथ पेश करता है। यह सीरीज 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। हाल ही में मुंबई में हुए प्रीव्यू लॉन्च इवेंट में शाहरुख, गौरी खान, आर्यन और पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। आर्यन के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज कैसी होगी, इसे लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है।

42 साल की हुईं गौहर खान, पति जैद दरबार ने बर्थडे पर दिया यह सरप्राइज

‘बिग बॉस 7’ की विजेता मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान आज शनिवार (23 अगस्त) को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फैंस और इंडस्ट्री के लोग उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। गौहर के पति जैद दरबार ने पत्नी के लिए एक बेहद खास सरप्राइज प्लान किया, जिसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वीडियो में गौहर बेहद सिंपल अंदाज में नजर आईं। उन्होंने ओवरसाइज शर्ट पहनी हुई थी और चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था।

गौहर दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। हाल ही उनकी बेबी शॉवर पार्टी का भी आयोजन हुआ था। जैद ने पत्नी के लिए एक स्पेशल लेटर लिखा, जिसमें उन्होंने गौहर की जमकर तारीफ की और अपने दिल की बातें साझा कीं। उन्होंने गौहर के लिए दो खूबसूरत केक भी मंगवाए। जैद ने कैप्शन में लिखा, “मेरी पत्नी गौहर के लिए बर्थडे लेटर। मेरी जानू, जन्मदिन मुबारक। तुम सिर्फ मेरी पत्नी ही नहीं हो, बल्कि हमारे बेटे जेहान की और जल्द ही आने वाले एक और नन्हे मेहमान की अद्भुत मां हो। तुम्हें इतने प्यार और हिम्मत के साथ हर चीज में संतुलन बनाते देखकर मैं तुम्हारी और भी ज्यादा कद्र करता हूं।

मुझे उम्मीद है कि तुम्हें हमेशा प्यार, सम्मान और ये अहसास मिलता रहे कि तुम इस घर की जान हो। चाहे कितने भी जन्मदिन आएं-जाएं, तुम हमेशा मेरी पसंदीदा इंसान, मेरी साथी और मेरा सबसे बड़ा आशीर्वाद रहोगी।” बता दें गौहर और जैद ने 25 दिसंबर 2020 को शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों अक्सर कपल गोल्स सेट करते नजर आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज