न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2025 की इस एक्शन मूवी का धमाकेदार जलवा, पहले BO पर मचाया तूफान, अब प्राइम वीडियो पर 80 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा

बेन अफ्लेक की एक्शन फिल्म द अकाउंटेंट टू ने पहले बॉक्स ऑफिस पर और अब प्राइम वीडियो पर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। 80 मिलियन से ज्यादा लोग इस फिल्म को स्ट्रीमिंग पर देख चुके हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 9:55:15

2025 की इस एक्शन मूवी का धमाकेदार जलवा, पहले BO पर मचाया तूफान, अब प्राइम वीडियो पर 80 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा

बेन अफ्लेक की एक और एक्शन से भरपूर फिल्म 'द अकाउंटेंट टू' ने इस बार स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। इस फिल्म ने प्राइम वीडियो पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूअरशिप दर्ज की है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। बेन अफ्लेक – जिनकी पहचान न सिर्फ एक जबरदस्त एक्टर के तौर पर है, बल्कि एक शानदार राइटर और डायरेक्टर के रूप में भी होती है – 1997 में 'गुड विल हंटिंग' के जरिए लाइमलाइट में आए थे। इस फिल्म के लिए उन्होंने मैट डेमन के साथ मिलकर स्क्रिप्ट लिखी थी और ऑस्कर भी जीता था।

तब से लेकर अब तक, अफ्लेक का फिल्मी सफर एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों से सजा है। उन्हें दो बार ऑस्कर मिल चुका है और उनकी फिल्मों ने दुनियाभर में 6.4 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है। उनकी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'बैटमैन वी सुपरमैन: डॉन ऑफ जस्टिस' रही है, जिसने 874.4 मिलियन डॉलर का रिकॉर्ड बनाया था। इसके अलावा 'आर्मागेडन', 'पर्ल हार्बर' और 'गॉन गर्ल' जैसी फिल्में भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं।

अब उनकी नई फिल्म ‘द अकाउंटेंट टू’ भी उसी सिलसिले को आगे बढ़ा रही है।

प्राइम वीडियो पर सुपरहिट हुई 'द अकाउंटेंट टू'

साल 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म 2016 में आई ‘द अकाउंटेंट’ का सीक्वल है। इस बार कहानी में बेन अफ्लेक और जॉन बर्नथल दो भाइयों की भूमिका में हैं, जो मिलकर एक खतरनाक गैंग के खिलाफ मोर्चा खोलते हैं। फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जहां इसने अपने 80 मिलियन डॉलर के बजट के मुकाबले 103.1 मिलियन डॉलर की कमाई की।

अब यह फिल्म 2025 की 19वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है। इसने ‘एलियो’, ‘अ वर्किंग मैन’, ‘द मंकी’, ‘अनटिल डॉन’, और ‘वन ऑफ देम डेज’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

स्ट्रीमिंग पर आने के बाद ‘द अकाउंटेंट टू’ ने जबरदस्त सफलता पाई है। अब तक इस फिल्म को 80 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं – और यह आंकड़ा रिलीज के सिर्फ 28 दिनों बाद का है। थिएटर्स में भले ही फिल्म ने लिमिटेड मुनाफा कमाया हो, लेकिन प्राइम वीडियो पर इसकी पॉपुलैरिटी ने हर किसी को चौंका दिया है।

अब जबकि यह फिल्म इतनी बड़ी हिट बन चुकी है, तो दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही ‘द अकाउंटेंट 3’ भी बनने का ऐलान हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक