Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

थामा फर्स्ट रिव्यू: शुरुआत से आख़िर तक थामे रखती है 'थामा', आयुष्मान खुराना की नई पहचान

‘स्त्री’, ‘रूही’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और आने वाली ‘स्त्री 2’ ने इस यूनिवर्स को एक अलग मुकाम तक पहुंचाया, वहीं ‘थामा’ इस परंपरा को आगे बढ़ाने वाली नई और ताजगी से भरी पेशकश बनकर सामने आई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Oct 2025 11:07:35

थामा फर्स्ट रिव्यू: शुरुआत से आख़िर तक थामे रखती है 'थामा', आयुष्मान खुराना की नई पहचान

लगभग दो साल के लंबे अंतराल के बाद आयुष्मान खुराना बड़े पर्दे पर लौटे हैं, और इस बार उनका अंदाज़ बेहद अलग है। कॉमेडी के लिए मशहूर आयुष्मान अब एक डरावने अवतार में नजर आने वाले हैं, और फिल्म है – ‘थामा’। रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ इस फिल्म में वह मैडॉक फिल्म्स की चर्चित हॉरर यूनिवर्स की छठी पेशकश में वैंपायर की भूमिका निभा रहे हैं।

जहां पिछली फिल्मों जैसे ‘स्त्री’, ‘रूही’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और आने वाली ‘स्त्री 2’ ने इस यूनिवर्स को एक अलग मुकाम तक पहुंचाया, वहीं ‘थामा’ इस परंपरा को आगे बढ़ाने वाली नई और ताजगी से भरी पेशकश बनकर सामने आई है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका फर्स्ट रिव्यू सामने आ चुका है, और यह दर्शाता है कि यह हॉरर ड्रामा दर्शकों को गुदगुदाने, डराने और बांधे रखने में पूरी तरह सफल हो सकती है।

शानदार है निर्देशन, कहानी में है नयापन


फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ‘थामा’ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने रिव्यू में लिखा कि "मैडॉक फिल्म्स ने एक और सुपरहिट फिल्म दी है। हास्य, रोमांच और रोमांस का ऐसा संयोजन लंबे समय बाद देखने को मिला है। फिल्म की कहानी पूरी तरह नई है और दर्शक इससे जो उम्मीद नहीं कर रहे थे, वो सब इसमें मौजूद है।"

निर्देशक आदित्य सरपोतदार को इस रिव्यू में खासतौर पर सराहा गया है। उनका निर्देशन फिल्म को न केवल एक स्पष्ट दिशा देता है, बल्कि इसे भारतीय लोक कथाओं से जोड़ते हुए एक रहस्यमयी और दिलचस्प अनुभव में बदल देता है। फिल्म का लेखन तेज़, संवाद चुटीले और ट्विस्ट इतने सटीक हैं कि दर्शक अनुमान लगाते-लगाते चौंकते रहते हैं। हां, फिल्म का दूसरा हिस्सा कुछ हद तक धीमा जरूर महसूस होता है, लेकिन कहानी का प्रभाव कम नहीं होता।

कलाकारों की परफॉर्मेंस ने बढ़ाई फिल्म की चमक

आयुष्मान खुराना ने अपनी परंपरागत इमेज से हटकर एक डरावने लेकिन चुलबुले किरदार में जान डाल दी है। वह वैंपायर के किरदार में डराते भी हैं और हंसाते भी। उनके अभिनय में डर और हास्य का जबरदस्त संतुलन है। रश्मिका मंदाना ने इस फिल्म में अपने करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई है और हर दृश्य में उनका आत्मविश्वास साफ नजर आता है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जो पहले ही अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर हैं, इस फिल्म में भी अपने विचित्र और हास्यपूर्ण किरदार से जान फूंक देते हैं। उनके संवाद और बॉडी लैंग्वेज फिल्म को ऊंचाई पर ले जाते हैं। परेश रावल भी फिल्म की मजबूती का एक अहम स्तंभ हैं। उनका टाइमिंग और अभिनय अनुभव हर दृश्य को गहराई देता है।

संगीत और सिनेमैटोग्राफी भी फिल्म की ताकत

‘थामा’ न केवल अपने किरदारों और कहानी के लिए सराही जा रही है, बल्कि इसका संगीत भी चर्चा में है। बैकग्राउंड स्कोर जहां सस्पेंस और हॉरर को बनाए रखता है, वहीं गानों में नयापन और आकर्षण है। सिनेमैटोग्राफी फिल्म को एक सिनेमाई अनुभव बनाती है, खासकर उन सीन्स में जहां डर का माहौल बनाना जरूरी होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका