न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से मिल सकते हैं दो नए ब्लॉकबस्टर ओपनर्स, बन सकती हैं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्में

इन दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, और अब ट्रेड एनालिस्ट्स और बॉक्स ऑफिस विशेषज्ञ भी इनकी ओपनिंग डे परफॉर्मेंस को लेकर बड़े दावे कर रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Oct 2025 11:57:15

‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से मिल सकते हैं दो नए ब्लॉकबस्टर ओपनर्स, बन सकती हैं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्में

दीवाली 2025 का फिल्मी जश्न इस बार दो बिलकुल अलग स्वाद वाली फिल्मों के साथ और भी खास होने जा रहा है। एक तरफ आयुष्मान खुराना की हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ है, तो दूसरी ओर हर्षवर्धन राणे की इंटेंस रोमांटिक ड्रामा ‘एक दीवाने की दीवानियत’। इन दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, और अब ट्रेड एनालिस्ट्स और बॉक्स ऑफिस विशेषज्ञ भी इनकी ओपनिंग डे परफॉर्मेंस को लेकर बड़े दावे कर रहे हैं।

25 करोड़ जा सकती है थामा की ओपनिंग

मशहूर फिल्म प्रदर्शक और वितरक अक्षय राठी के मुताबिक, “थामा की ओपनिंग 25 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है। यह फिल्म पहले से ही चर्चा में है और हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा होने के नाते इसमें दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा है।”

वहीं, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को लेकर अक्षय ने कहा कि इसका म्यूजिक इसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है और ओपनिंग डे पर यह फिल्म एक सरप्राइज पैकेज बन सकती है। उम्मीद की जा रही है कि एक दीवाने की दीवानियत पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ से ऊपर जा सकती है।

दोनों हीरो के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही

प्रसिद्ध ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने भी इस बात की पुष्टि की है कि ये दोनों फिल्में अपने-अपने लीड एक्टर्स के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग देने जा रही हैं। आयुष्मान की पिछली सबसे बड़ी ओपनिंग ‘ड्रीम गर्ल 2’ थी जिसने पहले दिन ₹10.69 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, हर्षवर्धन राणे की ‘सनम तेरी कसम’ (रि-रिलीज पर) ने पहले दिन ₹4 करोड़ का आंकड़ा छुआ था।

तरण का मानना है कि “थामा के पास हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स, दीवाली का बड़ा मौका और दिनेश विजान का प्रोडक्शन सपोर्ट है – ये फैक्टर मिलकर इसे आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बना सकते हैं।”

म्यूजिक बना सकता है गेमचेंजर

फिल्म बिजनेस एनालिस्ट गिरीश जौहर के अनुसार, “अगर ‘थामा’ 20 करोड़ के पास खुलती है और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 10 करोड़ के करीब पहुंचती है, तो ये दोनों फिल्में अपने स्टार्स के लिए नए बेंचमार्क सेट कर सकती हैं। खास बात यह है कि ‘दीवानियत’ का संगीत पहले ही लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है, और ऐसे उदाहरण पहले भी देखे जा चुके हैं जब फिल्म का म्यूजिक बॉक्स ऑफिस की चाल बदल देता है।”

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “जैसे ‘आशिकी 2’ और हालिया ‘सायारा’ – दोनों की सफलता का बड़ा कारण म्यूजिक ही रहा था। ‘दीवानियत’ भी उस रिवाज को दोहरा सकती है।”

क्या Lifetime कमाई भी होगी उतनी ही धमाकेदार?

अब बात केवल पहले दिन की नहीं है। सवाल यह भी है कि क्या ये फिल्में लंबे रेस की खिलाड़ी बनेंगी? Maddock हॉरर यूनिवर्स की पिछली फिल्म ‘स्त्री 2’ ने ₹600 करोड़ से अधिक का कारोबार कर नया रिकॉर्ड बनाया था।

क्या ‘थामा’ उस सफलता को दोहरा पाएगी? क्या ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी?

इस सवाल पर राज बंसल ने कहा, “जब तक फिल्म देख न लें, कुछ कह पाना जल्दबाज़ी होगी।” वहीं, गिरीश जौहर ने माना कि यह एक मुश्किल टारगेट है, लेकिन अगर कंटेंट मजबूत रहा और दर्शकों को पसंद आया, तो कोई भी आंकड़ा दूर नहीं है।

अक्षय राठी ने भी इसी बात को दोहराया: “बॉक्स ऑफिस पर किसी भी फिल्म की किस्मत तय होती है कंटेंट और वर्ड ऑफ माउथ से। ‘भेड़िया’ उसी यूनिवर्स में होने के बावजूद 100 करोड़ नहीं छू पाई, जबकि ‘मुंज्या’ जैसी फिल्म, जिसमें कोई बड़ा नाम नहीं था, वो 100 करोड़ क्लब में पहुंच गई।”

उम्मीदों की दीवाली

इस दीवाली बॉक्स ऑफिस पर पटाखे बजने तय हैं – फर्क सिर्फ़ इतना है कि ये पारंपरिक सितारों की चमक से नहीं, बल्कि कंटेंट, म्यूजिक और यूनिवर्स की ताकत से होंगे। आयुष्मान खुराना और हर्षवर्धन राणे भले ही बड़े स्टार पावर वाले नाम नहीं माने जाते, लेकिन ट्रेड विशेषज्ञों को यकीन है कि उनकी ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकती हैं — बशर्ते कंटेंट दमदार हो।

अभी के लिए इतना कहा जा सकता है — थामा और दीवानियत, दोनों ही दिल जीतने को तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह