न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

12000 टिकट बिक्री के साथ ‘थामा’ ने एडवांस बुकिंग में मचाई धूम, ओपनिंग डे 25 करोड़

थामा का एडवांस बुकिंग रिस्पॉन्स इस बात का इशारा है कि हॉरर-कॉमेडी का जादू अभी भी दर्शकों पर कायम है। अगर फिल्म की स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले उतना ही मजेदार रहा जितना कि उसका प्रमोशन और कास्टिंग है, तो यह दिवाली बॉक्स ऑफिस पर थामा का ही नाम गूंजेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Oct 2025 10:29:46

12000 टिकट बिक्री के साथ ‘थामा’ ने एडवांस बुकिंग में मचाई धूम, ओपनिंग डे 25 करोड़

बॉलीवुड में हॉरर और कॉमेडी के यूनिक कॉम्बिनेशन को लेकर दर्शकों में जो उत्साह बना है, वह फिल्म 'थामा' के एडवांस बुकिंग ट्रेंड से साफ जाहिर हो रहा है। आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है।

24 घंटे में बिके 12,000 से ज्यादा टिकट

थामा की एडवांस बुकिंग की शुरुआत 7 अक्टूबर से हुई थी, और सिर्फ पहले 24 घंटे में ही यह फिल्म चर्चा का केंद्र बन गई। प्रमुख मल्टीप्लेक्स चैन्स — पीवीआर और आइनॉक्स में फिल्म के 6,000 से ज्यादा टिकट सिर्फ शुरुआती घंटों में बिक गए। कुल मिलाकर पहले दिन 12,000 से ज्यादा टिकटों की प्री-सेल्स हुई, जो इस साल की सबसे तेज़ बुकिंग्स में से एक मानी जा रही है।

यह फिल्म दिवाली के ठीक अगले दिन, यानी 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। छुट्टियों के इस माहौल का फिल्म को भरपूर फायदा मिलने की उम्मीद है। पिछले कुछ वर्षों से दिवाली पर रिलीज हुई फिल्मों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता रहा है, और थामा के शुरुआती आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि इस बार भी स्थिति कुछ अलग नहीं होगी।

हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली कड़ी

मैडॉक फिल्म्स ने पिछले कुछ सालों में स्त्री, स्त्री 2, भेड़िया , मुंज्या जैसी फिल्मों के ज़रिए एक नया हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स खड़ा किया है, जिसे दर्शकों से खूब सराहना मिली है। थामा इस यूनिवर्स की अगली पेशकश है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की नई जोड़ी, साथ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे गंभीर कलाकार को देखना, दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

ओपनिंग डे 25 करोड़

बॉक्स ऑफिस विशेषज्ञों के मुताबिक, थामा की एडवांस बुकिंग ट्रेंड और फैन फॉलोइंग को देखते हुए फिल्म ओपनिंग डे पर 25 से 30 करोड़ के बीच कलेक्शन कर सकती है। यह आयुष्मान खुराना की करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक बन सकती है। फिल्म की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है और इसे सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह