न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिलीज पर संकट बरकरार

थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। CBFC सर्टिफिकेट को लेकर याचिका खारिज होने के बाद फिल्म की रिलीज पर संकट गहराया, अब सभी की निगाहें मद्रास हाई कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 16 Jan 2026 3:47:44

थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिलीज पर संकट बरकरार

थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ की राह एक बार फिर मुश्किलों से घिर गई है। लगातार आ रही अड़चनों के बीच अब फिल्म को सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से मंजूरी दिलाने को लेकर फिल्म निर्माताओं ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिल सकी।

दरअसल, ‘जन नायकन’ के मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर CBFC से सर्टिफिकेट देने की मांग की थी। इस याचिका पर 15 जनवरी को सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से साफ इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद फिल्म की रिलीज को लेकर अनिश्चितता और गहरा गई है।

अब मद्रास हाई कोर्ट पर टिकी उम्मीद

सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद अब ‘जन नायकन’ के निर्माताओं के पास आखिरी विकल्प के तौर पर मद्रास हाई कोर्ट ही बचा है। इस मामले की सुनवाई मद्रास हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच के सामने होनी है, जहां 20 जनवरी को फैसला आने की संभावना है।

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला मद्रास हाई कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आता है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस पर वहीं सुनवाई होनी चाहिए और उसी दिन निर्णय लेने का प्रयास किया जा सकता है।

क्या है पूरा विवाद?

थलापति विजय स्टारर ‘जन नायकन’ को पहले 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। हालांकि, CBFC से समय पर सर्टिफिकेट नहीं मिलने के चलते फिल्म की रिलीज रोक दी गई। इसके बाद मामला मद्रास हाई कोर्ट पहुंचा, जहां कोर्ट ने फिल्म के सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।

मद्रास हाई कोर्ट के इस आदेश से असंतुष्ट होकर मेकर्स सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग की, लेकिन शीर्ष अदालत से उन्हें निराशा हाथ लगी।

फैंस को अब भी इंतजार

‘जन नायकन’ थलापति विजय के करियर की बेहद खास फिल्म मानी जा रही है, क्योंकि इसे उनकी आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। इसके बाद विजय पूरी तरह से राजनीति में कदम रखने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ की शुरुआत भी कर दी है।

ऐसे में फैंस बेसब्री से उनकी इस आखिरी फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें 20 जनवरी को मद्रास हाई कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि ‘जन नायकन’ आखिरकार सिनेमाघरों तक पहुंच पाएगी या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें
NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें
सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड