Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टेरेंस लुईस ने भारती-हर्ष के पॉडकास्ट पर बताया दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान को क्यों आता था इतना गुस्सा

कोरियोग्राफर सरोज खान ने साल 2020 में 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने बॉलीवुड में अनगिनत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Nov 2024 11:01:54

टेरेंस लुईस ने भारती-हर्ष के पॉडकास्ट पर बताया दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान को क्यों आता था इतना गुस्सा

कोरियोग्राफर सरोज खान ने साल 2020 में 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने बॉलीवुड में अनगिनत लोकप्रिय और सुपरहिट गानों की कोरियोग्राफी की। वह अपने हुनर के दम पर आज भी फैंस के दिलों में बसी हुई हैं। कई बार सरोज के गुस्सैल बर्ताव के किस्से सुनने को मिले कि वे कलाकारों के साथ किस तरह पेश आती हैं। अब मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने इसका कारण बताया है।

टेरेंस ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट ‘भारती टीवी क्लिप्स’ पर बात करते हुए कहा कि इंडस्ट्री ने सरोज को ऐसा बनने पर मजबूर कर दिया था। जो लोग पूछते हैं कि वो लोगों के साथ ऐसा बर्ताव क्यों करती हैं या इतना अग्रेसिव बर्ताव क्यों करती हैं, उन्हें ये जानने की जरूरत है कि इस इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए काम करना बेहद मुश्किल है जहां मर्दों का दबदबा है। उन्हें कठोर और मजबूत होना होगा।

इंडस्ट्री की बेरहमी उनमें मौजूद महिला को मार देती है। इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए उन्हें मर्द बनना होगा। मुझे नहीं पता कि आपने ध्यान दिया है या नहीं, मेल कोरियोग्राफर फीमेल कोरियोग्राफर के मुकाबले में ज्यादा शांत होते हैं। वे मर्दों के मुकाबले ज्यादा गुस्सैल हैं और मैं आपको बताऊंगा क्यों, ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें बार-बार ये साबित करना पड़ता है कि अरे मुझे हल्के में मत लो, वरना मैं तुम्हें मार डालूंगी।
terence lewis,choreographer terence lewis,saroj khan,choreographer saroj khan,terence saroj,bharti singh,harsh limbachiya,bharti harsh podcast सरोज खान ने करीब 2000 गानों पर कलाकारों को नचाया

टेरेंस ने आगे कहा कि हम मर्दों को इसे उतना करने की जरूरत नहीं है, लेकिन एक महिला होने के नाते आपको इस मेल डॉमिनेटिंग इंडस्ट्री में काम करना होगा। ये अफसोस की बात है। लोगों ने उनमें महिलाओं को मार डाला है। यही वजह है कि वे मर्दों की तरह व्यवहार, चाल और बातचीत भी करती हैं। बता दें सरोज ने 'धक-धक', 'चने के खेत में' और 'डोला रे' सहित करीब 2000 गानों पर कलाकारों को नचाया है। उन्हें 3 बार नेशनल अवार्ड मिल चुका है।

बता दें कि सरोज के गुस्सैल स्वभाव से कई एक्ट्रेस डरा करती थीं। सदाबहार अभिनेत्री रेखा का भी उनके साथ अनुभव कुछ ऐसा ही रहा था। इसके अलावा सोनाली बेंद्रे ने भी मिड-डे को दिए इंटरव्यू में सरोज के गुस्से को लेकर एक किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि मैंने शाहरुख खान के साथ ‘इंग्लिश बाबू देसी मेम’ की थी जिसमें सरोज खान मुझे मारने के लिए तैयार थीं क्योंकि मैं डांस नहीं कर पा रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका