न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tere Ishq Mein Day 1: 'तेरे इश्क में' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, इन 32 फिल्मों को चटाई धूल; कमाए इतने करोड़

धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म ने 16.50 करोड़ की कमाई करते हुए 32 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। जानें ओपनिंग डे कलेक्शन और दर्शकों का रिस्पॉन्स।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Nov 2025 9:12:14

Tere Ishq Mein Day 1: 'तेरे इश्क में' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, इन 32 फिल्मों को चटाई धूल; कमाए इतने करोड़

धनुष और कृति सेनन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज़ से पहले ही दर्शकों और फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया था। ट्रेलर के रिलीज़ होते ही इसे मिला गजब का रिस्पॉन्स और इसी वजह से सिनेमाघरों में इसकी एडवांस बुकिंग भी शानदार रही। शुक्रवार को जब फिल्म बड़े पर्दे पर आई, तो ऑडियंस की भारी भीड़ ने साफ़ कर दिया कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। आइए जानते हैं इस रोमांटिक ड्रामा की ओपनिंग डे कलेक्शन की पूरी रिपोर्ट।

‘तेरे इश्क में’ की ओपनिंग डे कलेक्शन

इस साल बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ जैसी रोमांटिक फिल्मों का कब्ज़ा रहा, लेकिन आनंद एल राय निर्देशित ‘तेरे इश्क में’ ने भी दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा परफॉर्म करेगी और पहले ही दिन इसके प्रति दर्शकों का रिस्पॉन्स शानदार रहा।

धनुष ने अपने जुनूनी आशिक के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया है, वहीं कृति सेनन की एक्टिंग को भी खूब सराहा जा रहा है। फिल्म ने उम्मीद से बढ़कर डबल डिज़िट ओपनिंग की है और यह धनुष के करियर की हिंदी फिल्मों में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है।

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘तेरे इश्क में’ ने पहले दिन 16.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

हालांकि, यह शुरुआती रिपोर्ट है और ऑफिशियल डेटा आने के बाद आंकड़ों में थोड़ी बहुत बदलाव हो सकता है।

32 फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए मारी बाज़ी

‘तेरे इश्क में’ ने अपने पहले दिन के ओपनिंग डे कलेक्शन से 32 फिल्मों को मात दे दी। इसने आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ (10.70 करोड़), ‘एक दीवाने की दीवानियत’ (10.1 करोड़), अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ (12.5 करोड़), ‘दे दे प्यार दे 2’ (9.45 करोड़), सनी संस्कारी की ‘तुलसी कुमारी’ (10.11 करोड़), ‘बागी 4’ (13.2 करोड़) और ‘जाट’ (9.62 करोड़) को पीछे छोड़ दिया।

इसके अलावा, इसने ‘120 बहादुर’, ‘मस्ती 4’, ‘हक’, ‘द ताज स्टोरी’, ‘होमबाउंड’, ‘द बंगाल फाइल्स’, ‘परम सुंदरी’, ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘धड़क 2’, ‘निकिता रॉय’, ‘मालिक’, ‘आंखों की गुस्ताखियां’, ‘मेट्रो इन दिनों’, ‘मां’, ‘भूल चूक माफ’, ‘केसरी वीर’, ‘कंपकंपी’, ‘द भूतनी’, ‘फुले’, ‘ग्राउंड जीरो’, ‘केसरी चैप्टर 1’, ‘द डिप्लोमैट’, ‘क्रेज़ी’, ‘सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव’ और ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ जैसी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड