कपिल शर्मा अपने शो (Kapil Sharma Show) में आए मेहमानों के साथ खूब मस्ती करते हैं। इस बार कपिल म्यूजिकल एपिसोड लेकर आ रहे हैं। शो में सोनू निगम, हरिहरन, शान, समीर खान, तलत अजीज जैसे लोग अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर करते नजर आएंगे। शो में कपिल सोनू निगम, शान और हरिहरन से कुछ ऐसा करवाया जिसकों देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट होने वाले हैं। तीनों गेस्ट ने कपिल के साथ खूब हंसी-मजाक किया। चैनल ने उनका वीडियो रिलीज किया है। इस वीडियो में कपिल के सिंगर गेस्ट गुब्बारे की हीलियम गैस सांसों में भरकर गाना गाते नजर आ रहे हैं।














