टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी 40 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस से आजकल की अभिनेत्रियों को मात देती हैं। श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अक्सर वे अपनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स के लिए शेयर करती रहती है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें फैन्स के लिए शेयर की है। श्वेता तिवारी ने लाल रंग का बॉडी हगिंग ड्रेस पहना हुआ है। हाई थाई स्लीट ड्रेस में श्वेता का कर्वी फिगर साफ नजर आ रहा है। उनकी इन अदाओं पर हर कोई फिदा है।














