न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फैमिली प्लानिंग को लेकर नेहा कक्कड़ ने कही ये बात, राखी सावंत के पति रितेश की होगी ‘Bigg Boss 15’ में एंट्री

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने पिछले साल अक्टूबर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। उन्होंने सेलिब्रेशन दिल्ली में किया था। सोशल मीडिया पर नेहा और रोहनप्रीत की शादी के कई फोटोज और वीडियोज वायरल हुए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Sep 2021 12:26:20

फैमिली प्लानिंग को लेकर नेहा कक्कड़ ने कही ये बात, राखी सावंत के पति रितेश की होगी ‘Bigg Boss 15’ में एंट्री

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह की शादी के बाद से उनकी फैमिली प्लानिंग को लेकर चर्चा हो रही है। वहीं, खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस और कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) के पति रितेश इस बार बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के घर में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। चलिए दोनों खबरों को विस्तार से देखते है।

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने पिछले साल अक्टूबर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। उन्होंने सेलिब्रेशन दिल्ली में किया था। सोशल मीडिया पर नेहा और रोहनप्रीत की शादी के कई फोटोज और वीडियोज वायरल हुए थे। दोनों की शादी के दो महीने बाद ही ऐसी अफवाहें भी उड़ीं कि नेहा कक्कड़ प्रेग्नेंट हैं। दरअसल, उस समय नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमें उनका बेबी बंप दिखाई दिया। हालांकि जल्दी ही उन्होंने दूसरा पोस्ट करके यह बता दिया कि यह उनके आने वाले म्यूजिक वीडियो के लिए है।

अब एक बार फिर नेहा कक्कड़ ने अपने प्रेग्नेंसी लेकर बात की। नेहा कक्कड़ उनके भाई टोनी कक्कड़ और सिंगर हनी सिंह के साथ डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ के मंच पर पहुंचीं। इस दौरान नेहा ने बच्चे को लेकर बात की।

शो में एक कंटेस्टेंट गुंजन ने ‘लुंगी डांस’ गाने पर जबरदस्त परफॉर्म किया। गुंजन को डांस करते हुए देख नेहा ने कहा कि 'रोहू और मैंने अभी सोचा नहीं है बेबी का लेकिन अगर कभी बेबी करे तो हम चाहेंगे कि गुंजन जैसी हो।' नेहा की ये बातें सुनकर गुंजन मुस्कुराने लगती हैं।

नेहा कक्कड़ का हाल ही में नया गाना रिलीज हुआ है कांटा लगा जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को नेहा ने हनी सिंह और भाई टोनी कक्कड़ के साथ गाया है।

neha kakkar,rakhi sawant,neha kakkar pregnancy,rakhi sawant husband,bigg boss 15,Salman Khan,tv gossips,entertainment

रितेश की बिग बॉस में एंट्री

वहीं, अब बात करते है राखी सावंत के पति रितेश की बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के घर में एंट्री की। रितेश के बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के घर में एंट्री की पुष्टि खुद राखी सावंत ने दी है। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार राखी के पति रितेश पहली बार बिग बॉस 15 के जरिए अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले हैं। पिछले सीजन में सलमान खान और अन्य कंटेस्टेंट्स को उम्मीद थी कि रितेश घर में एंट्री करेंगे, लेकिन ऐसा न हो सकता था। रितेश ने इसे लेकर कहा कि ऐसा मेरे बिजनेस के कारण हुआ था। यही वजह रही कि मैं अपने कमिटमेंट को पूरा नहीं कर पाया था। रितेश ने कहा कि इस बार निश्चित तौर पर वह बिग बॉस 15 में राखी सावंत के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

वहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जब रितेश से उनकी तस्वीर मांगी गई तो उन्होंने इसके लिए इनकार कर दिया। इस पर रितेश का कहना था कि आप लोग मुझे शो में देखोगे। इतना ही नहीं, रितेश अभिनेता सलमान खान से मिलने के लिए भी काफी उत्साहित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर