न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण के साथ शादी को लेकर तेजस्वी ने कही यह बात, करण ने ली ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ में एंट्री, वीडियो वायरल

टीवी की चर्चित एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और एक्टर करण कुंद्रा की जोड़ी लंबे समय से साथ है। उनकी कैमेस्ट्री देखते ही बनती है। फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 17 Mar 2025 11:19:30

2 News : करण के साथ शादी को लेकर तेजस्वी ने कही यह बात, करण ने ली ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ में एंट्री, वीडियो वायरल

टीवी की चर्चित एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और एक्टर करण कुंद्रा की जोड़ी लंबे समय से साथ है। उनकी कैमेस्ट्री देखते ही बनती है। फैंस उन पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। अक्सर उनकी शादी की अटकलें लगती रहती हैं। हाल ही में सोनी टीवी के कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में तेजस्वी ने करण संग शादी की प्लानिंग का खुलासा किया। वह कोर्ट मैरिज कर अपना घर बसाना चाहती हैं। दरअसल शो की जज और होस्ट दिग्गज फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर फराह खान ने तेजस्वी से उनकी शादी की प्लानिंग के सिलसिले में सवाल किया।

इस पर तेजस्वी ने बताया कि वह बहुत ही सिंपल शादी करना चाहती हैं। फराह ने पूछा कि करण पंजाबी हैं और आप मराठी, तो किस तरह शादी रचाएंगे। इस पर तेजस्वी ने जवाब दिया कि मैंने इस बारे में कुछ बहुत बड़ा नहीं सोचा है। मैं साधारण कोर्ट मैरिज के लिए तैयार हूं। हम लोग फिर घूमेंगे, फिरेंगे और ऐश करेंगे। इस बीच वहां आईं स्पेशल गेस्ट एक्ट्रेस हिना खान ने तेजस्वी से पूछा कि उनकी और करण की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी। तब तेजस्वी ने कहा कि ‘बिग बॉस 15’ में दिवाली सीक्वेंस था।

हम लोग डांस कर रहे थे और एक-दूजे की ओर दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए बढ़े। तभी कुछ हुआ। इस पर फराह ने चुटकी लेते हुए कहा कि फिर पटाखे फूटे, जिस पर तेजस्वी हंस पड़ीं। तेजस्वी ने आगे कहा कि जहां सब एक-दूजे के साथ बिजी थे तो वहीं मैं और करण कुछ देर के लिए एक साथ खड़े रहे।

2 News : करण के साथ शादी को लेकर तेजस्वी ने कही यह बात, करण ने ली ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ में एंट्री, वीडियो वायरल

करण कुंद्रा ने कुकिंग कॉमेडी शो में ली अब्दु रोजिक की जगह

इस बीच करण कुंद्रा कलर्स टीवी पर जारी रियलिटी कुकिंग कॉमेडी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स : अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2’ में वापस आ गए हैं। करण ने अब्दु रोजिक की जगह ली है और वे एल्विश यादव के जोड़ीदार के रूप में दिखेंगे। अब्दु फिलहाल रमजान के कारण थोड़े समय के लिए छुट्टी पर हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में करण शो में डांस करते हुए एंट्री करते हैं।

शो की होस्ट मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह उनकी वापसी की घोषणा करती है और कहती हैं कि भोला वापस आ गया है! यह सुनकर अंकिता लोखंडे, कश्मीरा शाह और सुदेश लहरी खुशी से चिल्लाते हैं। एंट्री करते ही करण कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बाहों में कूद पड़े और उन्होंने भी खुशी-खुशी उन्हें गोद में उठा लिया। यह सब देख भारती भावुक हो आंसू पोंछने लगती हैं। करण बोलते हैं, “लॉफ्टर शेफ्स, मैंने बहुत मिस किया है।” इसके तुरंत बाद करण गाजर का टुकड़ा खाते दिखते हैं।

करण पहले सीजन में खाना बनाते समय अक्सर गाजर खाते नजर आते थे। तब करण की जोड़ी एक्टर अर्जुन बिजलानी के साथ जमी थी। इस साल के कंटेस्टेंट में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, राहुल वैद्य, सुदेश, रूबीना दिलैक, एल्विश, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, मन्नारा चोपड़ा, अब्दु, कश्मीरा और उनके पति कृष्णा शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड