न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ 9’ की शूटिंग के दौरान जला इनका हाथ, होटल के कमरे में पाया गया एक्टर का शव

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश काफी पॉपुलर हैं। तेजस्वी इन दिनों अपने अमकमिंग शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ सीजन 9’ की शूटिंग में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Dec 2024 8:34:07

2 News : ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ 9’ की शूटिंग के दौरान जला इनका हाथ, होटल के कमरे में पाया गया एक्टर का शव

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश काफी पॉपुलर हैं। तेजस्वी इन दिनों अपने अमकमिंग शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ सीजन 9’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस शो के दौरान कुकिंग करते वक्त वह घायल हो गईं। इस बात की जानकारी तेजस्वी ने इंस्टाग्राम पर दी। कुकिंग शो में तेजस्वी बतौर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट हिस्सा ले रही हैं। शूटिंग के दौरान उनका हाथ आग से जल गया और छाला पड़ गया। तेजस्वी का हाथ काफी जला है, जिसकी फोटो उन्होंने खुद शेयर की है। उन्होंने लिखा, “द शो मस्ट गो ऑन।”

इससे पहले शनिवार (28 दिसंबर) को तेजस्वी को ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के सेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह ब्लू टॉप और ग्रे जॉगर में दिखीं। तेजस्वी ने पैपराजी को पोज दिए। मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने बताया कि उनके हाथ में चोट लग गई है। तेजस्वी ने कहा कि कुकिंग करते वक्त उनका हाथ जल गया। जब उनसे पूछा गया कि हाथ कैसे जला तो तेजस्वी ने कहा कि जल गया, ओवन में। उन्होंने जले हुए हाथ पर क्रीम लगाई हुई थी।

बता दें शो में हिस्सा ले रहीं अर्चना गौतम का भी बादाम काटते हुए हाथ कट गया था। इस शो में दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, गौरव खन्ना, राजीव अदातिया, निक्की तंबोली, फैजल मलिक, उषा नाडकर्णी, कबिता सिंह जैसे स्टार्स भी दिखेंगे। तेजस्वी की बात करें तो वह ‘नागिन 6’ और ‘बिग बॉस 15’ में दिखी थीं। वह BB की विजेता रही थीं।

शो के दौरान उनकी दोस्ती करण कुंद्रा के साथ हुई। वे दोनों अभी रिलेशनशिप में हैं। बता दें 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ जैसा ही शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ का इसी साल टेलीकास्ट हुआ था और इसमें भी सेलेब्रिटीज ने हिस्सा लिया और शो सुपरहिट रहा। उस शो में भी कई कंटेस्टेट के चोट आई थी। अब जल्द ही इसका दूसरा सीजन शुरू होने वाला है।

tejasswi prakash,actress tejasswi prakash,celebrity masterchef 9,tejasswi hand burn,karan kundra,dileep shankar,malyalam actor dileep shankar

अभिनेता दिलीप शंकर के निधन से शोक में डूबी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री

मलयालम अभिनेता दिलीप शंकर आज रविवार (29 दिसंबर) सुबह तिरुवनंतपुरम के एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'चप्पा कुरिशु' और 'नॉर्थ 24 कैथम' जैसी फिल्मों में काम कर चुके दिलीप ने दो दिन पहले होटल में चेक इन किया था। कथित तौर पर कमरे से दुर्गंध आने के बाद होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खोला।

दिलीप को होटल के कमरे के फर्श पर पड़ा पाया गया। शुरुआती रिपोर्टों में सामने आया है कि मौत में किसी साजिश का कोई संकेत नहीं है। दिलीप के निधन से मलयालम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच शोक की लहर है। दिलीप को आखिरी बार धारावाहिक 'पंचाग्नि' में ‘चंद्रसेनन’ की भूमिका में देखा गया था और हाल ही में उन्हें 'अम्मायरियाथे' में अपने किरदार ‘पीटर’ के लिए प्रशंसा मिली थी।

उनकी 'पंचाग्नि' की सह-कलाकार सीमा जी नायर ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए लिखा, “आपने मुझे पांच दिन पहले फोन किया था और मैं बात नहीं कर पाई क्योंकि उस दिन मेरे सिर में दर्द था। अब मुझे खबर तब पता चली जब एक पत्रकार ने मुझे फोन किया। दिलीप आपको क्या हो गया…ऐसा क्यों हुआ, भगवान, मुझे यह भी नहीं पता कि क्या लिखूं… आपको मेरी श्रद्धांजलि।” 'पंचाग्नि' के डायरेक्टर के मुताबिक विजय गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ