Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इसी साल होगी तेजस्वी-करण की शादी, ऐसे मिले संकेत, प्रियंका से ब्रेकअप के बारे में ऐसा बोले अंकित

एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। यह टीवी की दुनिया की सबसे चर्चित जोड़ियों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 19 Mar 2025 12:46:44

2 News : इसी साल होगी तेजस्वी-करण की शादी, ऐसे मिले संकेत, प्रियंका से ब्रेकअप के बारे में ऐसा बोले अंकित

एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। यह टीवी की दुनिया की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसा लगता है कि वे जल्द ही शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। दरअसल तेजस्वी की मां ने कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं। बता दें कि सोनी टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रहीं तेजस्वी की मां ने भी शिरकत की।

इस दौरान शो की होस्ट व जज दिग्गज फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर फराह खान ने तेजस्वी की मां से पूछा, “बेटी की शादी कब होगी?” इस पर उन्होंने कंफर्म किया कि उनकी बेटी इसी साल शादी के बंधन में बंधेगी। उन्होंने कहा, “इसी साल हो जाएगी।” इसके बाद फराह ने तेजस्वी को बधाई दी। हालांकि एक्ट्रेस ने शरमाते हुए कहा कि ऐसे कुछ बात नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि इसी शो में कुछ ही दिन पहले तेजस्वी ने भी संकेत दिया था कि वह करण के साथ कोर्ट मैरिज करेंगी। उन्होंने कहा था कि मुझे इस मामले में बिग नहीं चाहिए।

मुझे नॉर्मल कोर्ट मैरिज से भी कोई ऑब्जेक्शन नहीं है, हम लोग फिर घूमेंगे, फिरेंगे, ऐश करेंगे टाइप्स। बता दें तेजस्वी और करण ‘बिग बॉस 15’ के घर के अंदर मिले और फिर उनके बीच प्यार की कहानी शुरू हो गई। शो के बाहर भी उनका प्यार बना हुआ है। वे अक्सर साथ टाइम स्पेंड करते दिखे। कई दफा वे वेकेशन पर निकल जाते हैं, जिनकी झलकियां सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है।

हाल ही में करण ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ में भी दिखाई दिए, जब उन्होंने तेजस्वी के प्रयासों की सराहना की और शेयर किया कि भले ही शो का फॉर्मेट बहुत मुश्किल है, लेकिन तेजस्वी बेस्ट परफॉर्मेंस देने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। उल्लेखनीय है कि करण की भी कलर्स टीवी पर जारी कुकिंग कॉमेडी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स’ के दूसरे सीजन में वापसी हो गई है। वे एल्विश यादव के जोड़ीदार के रूप में नजर आ रहे हैं और उन्होंने अब्दु रोजिक की जगह ली है।
tejasswi prakash,actress tejasswi prakash,karan kundrra,actor karan kundrra,tejasswi karan,tejasswi mother,celebrity masterchef,ankit gupta,priyanka chahar choudhary,ankit priyanka ‘बिग बॉस 16’ के घर में नजर आए थे प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता

एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी और एक्टर अंकित गुप्ता कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों का रिलेशनशिप टीवी सीरियल ‘उडारियां’ से शुरू हुआ था। इस सीरियल का पहला एपिसोड साल 2021 में आया था। इसके अलावा दोनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 16 में भी नजर आए थे। शो में भी इनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछे गए थे। उन्होंने तब रिलेशनशिप से साफ इनकार कर दिया था और एक-दूसरे को अच्छा दोस्त कहा था।

इस बीच पिछले कुछ समय से लगातार उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में जब अंकित से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद से फैंस यह अटकलें लगा रहे हैं कि उनका ब्रेकअप हो गया है। अंकित ने ब्रेकअप की अफवाहों पर इंडिया फोरम से कहा कि मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता। अंकित की इस रिएक्शन के बाद से फैंस कंफ्यूज हो गए हैं। अंकित ने न तो ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म किया और न ही इससे इनकार किया।

पिछले दिनों प्रियंका और अंकित के अलग होने की खबरें तब सामने आई थीं जब दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अन फॉलो कर दिया। हालांकि दोनों ने अब तक एक-दूसरे के साथ वाली फोटो और वीडियो नहीं हटाए हैं। अभी तक प्रियंका ने इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं दी है। दोनों के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो प्रियंका और अंकित एक साथ सरगुन मेहता और रवि दुबे के शो 'तेरे हो जाएं हम' में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका