Tara Sutaria hugs and kisses AP Dhillon while her poor bf Veer Pahariya is watching them in audience.
— Chota Don (@choga_don) December एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में दिखे तारा और वीर
If the roles were reversed and Veer was doing this to another girl while Tara watched, the internet would have cancelled him in 5 minutes pic.twitter.com/EPgab74qtK
26 दिसंबर 2025 की रात मुंबई में लोकप्रिय पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) का भव्य कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था। इस म्यूजिक इवेंट में तारा सुतारिया अपने बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ पहुंचीं। तारा ने जहां दर्शकों के बीच बैठकर कॉन्सर्ट का मजा लिया, वहीं बाद में उन्होंने एपी ढिल्लों के साथ स्टेज भी साझा किया। दोनों ने मिलकर सुपरहिट गाना ‘थोड़ी सी दारू’ पर परफॉर्म किया, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए।
स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान हुआ किस
परफॉर्मेंस के बीच अचानक एक ऐसा पल आया जिसने माहौल को चौंका दिया। गाना गाते हुए एपी ढिल्लों ने तारा सुतारिया को किस कर लिया। इस पर तारा थोड़ी असहज नजर आईं और मुस्कुराते हुए सिंगर से दूरी बनाने की कोशिश करती दिखीं। इसी दौरान कैमरा वीर पहाड़िया पर गया, जो स्टेज पर हो रही इस घटना को चुपचाप देखते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर कई यूजर्स का दावा है कि वीर का एक्सप्रेशन कुछ खास खुश करने वाला नहीं था।
ट्रोलिंग के घेरे में आईं तारा और सिंगर
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने तारा सुतारिया को ट्रोल करना शुरू कर दिया, तो वहीं कई लोगों ने एपी ढिल्लों के इस कदम को गलत बताया। एक यूजर ने लिखा कि अगर यही हरकत वीर पहाड़िया करते, तो इंटरनेट पर हंगामा मच जाता। वहीं, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि सिंगर को स्टेज पर इस तरह की हरकत करने से पहले सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए था। फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और तारा-वीर के फैंस के बीच इसे लेकर लगातार चर्चा जारी है।













