न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप किया कंफर्म, अंकिता ने विक्की को बर्थडे पर ऐसे दी बधाई

एक्ट्रेस तारा सुतारिया और एक्टर वीर पहाड़िया का रिश्ता इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। मीडिया और फैंस की नजरें लगातार इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Aug 2025 1:24:34

2 News : तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप किया कंफर्म, अंकिता ने विक्की को बर्थडे पर ऐसे दी बधाई

एक्ट्रेस तारा सुतारिया और एक्टर वीर पहाड़िया का रिश्ता इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। मीडिया और फैंस की नजरें लगातार इस जोड़ी पर बनी हुई है। दोनों को हाल ही में एक फैशन इवेंट के दौरान एक-दूसरे को फ्लाइंग किस देते हुए देखा गया। अब तारा ने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान वीर के साथ रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि कर दी। हालांकि तारा ने सीधे तौर पर वीर का नाम नहीं लिया। तारा ने कहा कि मैं अभी बहुत खुश हूं! हां! मैं बहुत खुश हूं। तारा से जब पूछा गया कि क्या वह और उनके पार्टनर कभी साथ में चांद को निहारते हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि हां, यह वाकई एक मजेदार अनुभव है।

चौदहवीं के चांद जैसा एहसास। प्यार में अपने विश्वास के बारे में बात करते हुए तारा ने कहा कि मैं इस मामले में भाग्यशाली हूं क्योंकि अगर मुझे प्यार उतना पसंद नहीं था जितना मुझे है और था और हमेशा रहेगा, तो मेरा मतलब है, जो कोई भी इसे उतना ही पसंद करता है जितना मुझे है, वह एक अच्छा साथी होगा क्योंकि आप इसे सबसे ऊपर रखते हैं। निस्संदेह मेरे लिए यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। प्यार के पीछे मत भागो। जो तुम्हारा है, वो जरूर आएगा और वो आता भी है। जब आप अकेले होते हैं, तो लोग आपसे एक बहुत ही परेशान करने वाली बात कहते हैं, वो ये कि सही समय आने पर वो आपके पास आएगा और आपको इससे बहुत चिढ़ होती है।

अब मैं इस बारे में पीछे मुड़कर सोचती हूं। ये वाकई सच है। ब्रह्मांड मानता है कि मैं उस प्यार की हकदार हूं। गौरतलब है कि हाल ही में एक फैशन शो में तारा रैंप पर उतरीं और आगे की लाइन में बैठे वीर को फ्लाइंग किस दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसके बाद इंस्टाग्राम पर जब तारा ने पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लन के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं, तो वीर ने लाल दिल और स्टार इमोजी के साथ ‘मेरा’ लिखकर कमेंट किया।

तारा ने भी जवाब में लाल दिल और बुरी नजर वाली इमोजी लगाते हुए ‘मेरा’ लिखा। इससे पता चल रहा है कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए हैं। बता दें तारा और आदर जैन ने काफी समय तक डेट किया था। कई साल तक साथ रहने के बाद कपल ने अपनी राहें अलग कर ली। आदर की इस साल अलेखा आडवाणी के साथ शादी हो गई। आदर एक्ट्रेस करीना-करिश्मा व रणबीर कपूर के कजिन हैं।

साल 2021 में हुई थी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी

फैंस को एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की जोड़ी खूब अच्छी लगती है। दोनों अक्सर रियलिटी शो में साथ-साथ नजर आते हैं। आज शुक्रवार (1 अगस्त) को विक्की का जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी पत्नी अंकिता ने सोशल मीडिया हैंडल पर बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए एक खास पोस्ट शेयर की है। इसके साथ ही अंकिता ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। अंकिता ने इंस्टाग्राम पर कई प्यारी तस्वीरों का कोलाज बनाकर शेयर किया।

अंकिता ने कैप्शन में लिखा, “जो तुम मेरे हो, तो मुझे दुनिया से कुछ नहीं मांगना, हैप्पी बर्थडे मेरे विक्की। मैं तुमसे आज, कल, हमेशा-हमेशा के लिए प्यार करती हूं...। तुम होने के लिए, मेरे होने के लिए शुक्रिया। तुम्हारा जश्न मनाना मेरे जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद है।” दोनों ने 14 दिसंबर 2021 को शादी की थी। उनकी शादी मुंबई में हुई थी। शादी में कई टीवी सेलेब्स शामिल हुए थे। कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है।

वे लगातार तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। विक्की को फैंस और सेलब्स जमकर बधाइयां दे रहे हैं। विक्की और अंकिता हाल ही खत्म हुए कलर्स टीवी के कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आए थे। इससे पहले वे शो के पहले सीजन का हिस्सा भी थे। साथ ही इस जोड़ी ने ‘बिग बॉस 17’ के घर में भी सबका मनोरंजन किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी