न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तनुश्री ने रोते हुए पोस्ट किया वीडियो, लगाई मदद की गुहार, एल्विश ने ट्रॉल हो रहीं दिव्यांका का किया बचाव

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (41) लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। इस बीच मंगलवार (22 जुलाई) को तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 12:25:59

2 News : तनुश्री ने रोते हुए पोस्ट किया वीडियो, लगाई मदद की गुहार, एल्विश ने ट्रॉल हो रहीं दिव्यांका का किया बचाव

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (41) लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। इस बीच मंगलवार (22 जुलाई) को तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर फैंस के बीच हलचल मचा दी। वीडियो में वह रोते हुए और मदद की गुहार लगाती नजर आईं। तनुश्री ने खुलासा किया कि उन्हें उनके ही घर में मानसिक उत्पीड़न का शिकार किया जा रहा है। वीडियो में तनुश्री कहती हैं, “मुझे मेरे ही घर में परेशान किया जा रहा है। मैंने पुलिस को फोन किया है और वे मुझे पुलिस स्टेशन आने को कह रहे हैं ताकि मैं सही तरीके से शिकायत दर्ज करवा सकूं।

मैं शायद कल या परसों जाऊं, क्योंकि मैं बिल्कुल ठीक नहीं महसूस कर रही हूं। पिछले 4-5 सालों से मुझे इतना परेशान किया गया है कि मेरी तबीयत बिगड़ गई है। मैं कुछ भी काम नहीं कर पा रही हूं। मेरा घर पूरी तरह से बिखरा हुआ है। मैं घर में सफाई करने के लिए मेड नहीं रख सकती, क्योंकि उन्होंने मेरे घर में मेड भेजी थीं, जो मेरे घर से चीजें चुरा ले जाती थीं। मुझे अपना सारा काम खुद करना पड़ता है। मैं अपने ही घर में परेशान हो रही हूं। कृपया कोई मेरी मदद करें।” तनुश्री ने पोस्ट में लिखा, “मैं इस उत्पीड़न से थक चुकी हूं!! यह साल 2018 से चल रहा है #metoo. आज मैंने परेशान होकर पुलिस को कॉल किया। कृपया कोई मेरी मदद करें! कुछ करें, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।”

इसके साथ ही तनुश्री ने एक और वीडियो शेयर किया। इसमें तनुश्री ने दिखाया कि कैसे उन्हें तंग किया जा रहा है। वह आस-पास के शोर के साथ वीडियो को शेयर करती हैं। उन्होंने इसके साथ पोस्ट में शोषण के बारे में लिखा और कहा कि ये सिलसिला साल 2020 से लगभग हर दिन, अजीब समय पर, छत पर, दरवाजों के बाहर तेज आवाजें और दूसरे बहुत तेज धमाकेदार आवाजें सुन रही हैं। वह अपने बिल्डिंग मैनजमेंट से कई बार शिकायत करके भी थक चुकी हैं। कुछ साल पहले उन्होंने सब छोड़ दिया। इन समस्याओं से वो कान में मंत्र लगाकर निपटती हैं।

तनुश्री के ये वीडियो देख कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें सांत्वना दे रहे हैं तो कई इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। तनुश्री के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2005 में 'चॉकलेट' और 'आशिक बनाया आपने' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में कदम रखा था। 'आशिक बनाया आपने' फिल्म सफल रही थी। इसमें तनुश्री के साथ इमरान हाशमी, सोनू सूद और आश्विनी कालसेकर भी थे। बताते चलें कि आखिरी बार तनुश्री साल 2018 में तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने एक्टर नाना पाटेकर पर मीटू के आरोप लगाए। इस मामले में कोर्ट ने नाना के पक्ष में फैसला सुनाया था।

‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में दिव्यांका त्रिपाठी ने एल्विश यादव को नहीं पहचाना था

‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में कलर्स टीवी के रियलिटी कुकिंग कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में पहुंची थीं। इस दौरान शो में दिव्यांका सभी से मिल रही थी तो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ और ‘रोडीज डबल क्रॉस’ के विजेता मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को नहीं पहचान पाई और उन्हें समर्थ कहकर बुलाती हैं। इसके बाद एल्विश, दिव्यांका को कहते हैं कि समर्थ नहीं एल्विश है। इसके बाद से एल्विश के फैंस दिव्यांका को ट्रॉल कर रहे हैं। अब एल्विश ने अपने फैंस को ट्रॉल न करने की अपील की है।

एल्विश ने लिखा, “दोस्तों, मैं सोशल मीडिया ज्यादा इस्तेमाल नहीं करता और मुझे समझ नहीं आ रहा कि लोग दिव्यांका को ट्रॉल क्यों कर रहे हैं। लेकिन दोस्तों वो बहुत शांत स्वभाव की हैं और सम्मान की हकदार हैं! मेरी विनती है : कृपया उन्हें ट्रॉल करना बंद करें।” दिव्यांका ने एल्विश की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनका धन्यवाद किया और कहा कि एल्विश का समर्थन उनके लिए बहुत मायने रखता है।

दिव्यांका ने यह भी कहा कि वह अपने काम पर ध्यान देती हैं और ट्रॉल करने वालों की बातों पर ध्यान नहीं देती हैं। इससे पहले दिव्यांका ने बताया था कि उन्हें पहले ही अंदेशा था कि ये गलती ट्रॉलिंग को बुलावा दे सकती है, इसलिए उन्होंने शो मेकर्स से उस पल को एडिट करने का अनुरोध भी किया था लेकिन वो पार्ट ऐसे ही ऑन एयर कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी