न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मशहूर एक्ट्रेस के है दुर्लभ कैंसर की फोर्थ स्टेज, तमन्ना-डायना की ‘डू यू वाना पार्टनर’ इस दिन होगी रिलीज

मशहूर एक्ट्रेस तनिष्ठा चटर्जी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि वे ओलिगो मेटास्टेटिक नाम के दुर्लभ कैंसर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Aug 2025 2:21:47

2 News : इस मशहूर एक्ट्रेस के है दुर्लभ कैंसर की फोर्थ स्टेज, तमन्ना-डायना की ‘डू यू वाना पार्टनर’ इस दिन होगी रिलीज

मशहूर एक्ट्रेस तनिष्ठा चटर्जी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि वे ओलिगो मेटास्टेटिक नाम के दुर्लभ कैंसर के स्टेज 4 में हैं। तनिष्ठा ने खुद की फोटो शेयर की है जिसमें उनका बाल्ड लुक नजर आ रहा है। उन्होंने करीबियों के संग भी तस्वीरें साझा की हैं। तनिष्ठा ने लिखा, “पिछले 8 महीने मेरे लिए काफी मुश्किल भरे रहे। मेरे पिता की पहले तो कैंसर से मौत हो गई और इतना ही काफी नहीं था कि मैं भी स्टेज 4 के ओलिगो मेटास्टेटिक कैंसर से डायग्नोस हुई हूं। इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता।

70 साल की बुजुर्ग मां और एक 9 साल की इकलौती बेटी। दोनों ही पूरी तरह से मुझ पर निर्भर हैं लेकिन ये पोस्ट दर्द के लिए नहीं शेयर कर रही हूं बल्कि जो प्यार और मजबूती मुझे मिली ये उसके लिए है। इस असीम दुख की घड़ी में मैंने पाया कि लोगों ने मुझे कितना ढेर सारा प्यार दिया। सभी ने मेरा हाथ थामे रखा और मुझे अकेला महसूस नहीं होने दिया। ये मेरे परिवार और दोस्तों का प्यार और सपोर्ट ही था जो इतने गहरे दुख के समय में भी मेरे चेहरे पर मुस्कान ला देता था। जहां एक तरफ ये दुनिया रोबोट और एई की ओर भाग रही है इस दौर में मेरे करीबियों का इतना प्यार और समर्पण ही है जिसने मुझे जिंदा रखा है।

महिला मित्रों को चीयर्स, बहन संगिनियों को शुक्रिया जिन्होंने मेरे प्रति साहस प्यार और सहानुभूति दिखाई। आप जानती हैं कि मैं इस बात का जितना भी आभार प्रकट करूं वो कम होगा।” यह पोस्ट सामने आने के बाद से फैंस और सेलेब्ल तनिष्ठा के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने लिखा, “हम तुम्हें प्यार करते हैं टैन टैन। तुम हमारी अपनी वॉरियर प्रिंसेस हो।” स्वानंद किरकिरे ने लिखा, “तनिष्ठा तुम सबसे अच्छी हो।” बता दें तनिष्ठा पुणे की रहने वाली हैं। वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पास आउट हैं। तनिष्ठा साल 2003 से सिनेमा जगत में सक्रिय हैं। उन्होंने फिल्मों के साथ ही ‘कार्टल’, ‘मॉर्डर्न लव मुंबई’, ‘स्कूप’ और ‘द स्टोरीटेलर’ जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है। उन्हें कुछ पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

करण जौहर ने शेयर किया 'डू यू वाना पार्टनर' वेब सीरीज का पोस्टर

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर हमेशा खबरों में बने रहते हैं। वे इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'डू यू वाना पार्टनर' के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच अब करण ने इस सीरीज की घोषणा कर दी है। इससे फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सीरीज का पोस्टर सामने आ गया है, जो कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। करण ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी नजर आ रही हैं। इस पोस्टर के माध्यम से करण ने बताया कि ये सीरीज 12 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

इसका भारत सहित दुनिया के 240 देशों व क्षेत्रों में प्रीमियर होगा। सीरीज में तमन्ना और डायना के अलावा नकुल मेहता, श्वेता तिवारी, जावेद जाफरी, नीरज काबी और रणविजय जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। धर्मैटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह दिलचस्प और मजेदार सीरीज करण जौहर, आदर पूनावाला और अपूर्व मेहता द्वारा प्रोड्यूस की गई है, जबकि एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर शोमेन मिश्रा और अर्चित कुमार जुड़े हैं।

इस सीरीज का निर्देशन कॉलिन डी'कुन्हा और अर्चित कुमार ने किया है। ‘डू यू वाना पार्टनर’ की कहानी नंदिनी गुप्ता, अर्श वोरा और मिथुन गंगोपाध्याय ने लिखी है और इसे गंगोपाध्याय व निशांत नायक ने क्रिएट किया है। यह दो जिंदादिल जिगरी दोस्त शिखा और अनाहिता (तमन्ना और डायना) की कहानी बयां करती है। दोनों दोस्त अपना खुद का अल्कोहल स्टार्ट-अप शुरू करने के एक साहसिक मिशन पर निकलती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह