न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तनिष्ठा चटर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता को खोने के बाद अब हुआ स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर, बेटी को भेज दिया अमेरिका

फेमस एक्ट्रेस और डायरेक्टर तनिष्ठा चटर्जी इस समय जीवन की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रही हैं। पिता को कैंसर से खोने के बाद अब वो खुद स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और अपनी बेटी की चिंता उन्हें सबसे ज़्यादा सता रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 9:17:28

 तनिष्ठा चटर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता को खोने के बाद अब हुआ स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर, बेटी को भेज दिया अमेरिका

फेमस एक्ट्रेस और डायरेक्टर तनिष्ठा चटर्जी के ऊपर दुखों का पहाड़ जैसे एक के बाद एक टूटता जा रहा है। कुछ समय पहले उन्होंने अपने प्यारे पिता को एक लंबी बीमारी के चलते खोया था और अब वो एक गंभीर बीमारी, कैंसर की शिकार हो गई हैं। तनिष्ठा को स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्ट हुआ है। जब तनिष्ठा को इस खतरनाक बीमारी के बारे में पता चला तो वो पूरी तरह से भावनात्मक रूप से टूट गई थीं। उन्होंने अपने कैंसर की स्थिति के बारे में हाल ही में एक दिल छू लेने वाले इंटरव्यू में बताया है। तनिष्ठा ने खासतौर पर इस बात को लेकर चिंता जताई कि उन्हें अपनी 9 साल की मासूम बेटी की परवरिश की सबसे ज्यादा फिक्र है।

तनिष्ठा ने टाईम्स ऑफ इंडिया को दिए एक विशेष और भावनात्मक इंटरव्यू में अपने कैंसर के सफर के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने कैंसर के बारे में लगभग चार महीने पहले ही जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा – “पिछले साल मैंने अपने पिता को इसी जानलेवा बीमारी कैंसर के कारण खो दिया था। मैं अब तक उस गहरे सदमे से उभरने की कोशिश कर ही रही थी कि खुद मेरे साथ ये अकल्पनीय घटना हो गई।”

स्ट्रॉन्ग बनकर थक चुकी हूं, लेकिन हिम्मत नहीं हारी

तनिष्ठा ने कहा – “ऐसा लगता है कि मेरी ज़िंदगी जैसे अचानक बिखर गई है, लेकिन इसके बावजूद मैं पूरी तरह से टूटी नहीं हूं। मैंने इस अनुभव से मानवता, करुणा और लोगों की परवाह का मूल्य समझा है। पहली बार ऐसा हुआ है जब मैं भीतर से इतनी थक चुकी हूं कि और स्ट्रॉन्ग बनने की हिम्मत नहीं बची। पिछले साल मैंने अपने पिता को कैंसर के चलते खोया था। मैं उनके निधन का शोक भी ठीक से नहीं मना पाई थी क्योंकि मुझे अपनी 70 साल की मां और 9 साल की बेटी की देखभाल करनी थी। उनके लिए मुझे हर हाल में खुद को मज़बूत दिखाना पड़ा। लेकिन जिस दिन डॉक्टर ने मुझे बताया कि मुझे स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर है, उस दिन मेरे होश उड़ गए। मैंने बस यही सोचा – ये मेरे साथ ही क्यों हुआ? क्या ये मेरे ही कर्मों का फल है? मैं उस पल पूरी तरह तबाह हो गई थी।”

बेटी को सुरक्षित भविष्य के लिए भेजा अमेरिका

तनिष्ठा ने आगे बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को बेहतर मानसिक स्थिति और सुरक्षित भविष्य के लिए अपनी बहन के पास अमेरिका भेज दिया है। उन्होंने कहा – “वो मुझसे दूर नहीं जाना चाहती थी, बहुत रोई, लेकिन मैं नहीं चाहती थी कि मेरी बीमारी उसका बचपन छीन ले। मैं नहीं चाहती कि वो अकेली और असहाय महसूस करे। मैं चाहती हूं कि उसे यह एहसास हो कि उसके जीवन में मेरे अलावा भी बहुत से लोग हैं जो उससे प्यार करते हैं और उसका ख्याल रख सकते हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी