न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तनीषा मुखर्जी ने उदय चोपड़ा और अरमान कोहली को लेकर कही यह बात, एक्ट्रेस को है नेपो किड्स से प्यार

एक्ट्रेस तनूजा की दोनों बेटियों काजोल और तनीषा ने अपनी मां की जैसे एक्टिंग को ही करिअर बनाने का फैसला किया। काजोल ने फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Sep 2025 8:21:26

2 News : तनीषा मुखर्जी ने उदय चोपड़ा और अरमान कोहली को लेकर कही यह बात, एक्ट्रेस को है नेपो किड्स से प्यार

एक्ट्रेस तनूजा की दोनों बेटियों काजोल और तनीषा ने अपनी मां की जैसे एक्टिंग को ही करिअर बनाने का फैसला किया। काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल करते हुए फैंस के दिलों में घर बना लिया। हालांकि उनकी छोटी बहन तनीषा को कोई खास सफलता नहीं मिली। ऐसे में तनीषा ने टीवी पर कुछ रियलिटी शो में भी खुद को आजमाया जहां उन्हें काफी पसंद किया गया। तनीषा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। तनीषा 47 साल की हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक सिंगल हैं। अब तनीषा ने हाल ही में एक्टिंग करिअर और लव लाइफ के बारे में बात की।

तनीषा ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे प्यार में रहना पसंद है। हालांकि मैं सिंगल हूं, लेकिन मुझे अपने परिवार, पालतू जानवर हर किसी से प्यार है। जब एक्ट्रेस ने पूछा गया कि एक्टर अरमान कोहली से ब्रेकअप के बाद उनका हाल कैसा था तो तनीषा ने कहा कि दिल टूटने जैसा कुछ नहीं था, बल्कि मीडिया कवरेज की वजह से उसे बड़ा बना दिया गया। मुझे सबसे ज्यादा दुख तब हुआ जब मेरा उदय चोपड़ा से ब्रेकअप हुआ। ये मेरे लिए दिल तोड़ने वाला था क्योंकि हम दोनों अच्छे दोस्त थे।

हम बहुत क्लोज थे और लंबे समय से जानते थे। उल्लेखनीय है कि तनीषा ने साल 2005 में ‘नील एन निक्की’ मूवी में उदय संग काम किया था। फिल्म के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर उन्हें प्यार हुआ, लेकिन 2 साल डेट करने के बाद ब्रेकअप हो गया। इसके बाद साल 2013 में तनीषा को सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ में देखा गया था। यहां उनकी दोस्ती अरमान से हुई। फिर उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। घर के अंदर उन्होंने एक-दूसरे का साथ दिया और शो के बाद दोनों का रिश्ता जारी था। बाद में तनीषा का अरमान से भी ब्रेकअप हो गया।

tanishaa mukerji,actress tanishaa mukerji,uday chopra,armaan kohli,kajol,ajay devgn,tanisha star kids,bigg boss 7

बाहरी लोग इंडस्ट्री को देने के बजाय लेने के लिए आते हैं : तनीषा मुखर्जी

तनीषा ने साफ कहा है कि उन्हें नेपो बेबीज यानी स्टार किड्स से प्यार है। इसी के साथ उन्होंने बाहरी कलाकारों की आलोचना की। तनीषा बोलीं कि हम स्टार किड्स को सजा क्यों दी जा रही है? ये बात मुझे बहुत दुख पहुंचाती है, क्योंकि मैं बॉलीवुड की बच्ची हूं। मुझे अपनी इंडस्ट्री से प्यार है। मुझे अपनी फिल्म बिरादरी से प्यार है। मुझे अपनी बिरादरी में आने वाले लोग पसंद हैं। मुझे इस इंडस्ट्री में पैदा हुए लोग पसंद हैं।

मुझे अपने नेपो बेबीज से प्यार है और मैं जानना चाहती हूं कि हमें क्यों आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है? मैं आपको एक बात साफ-साफ बता दूं कि जब आप किसी फिल्मी परिवार से आते हैं तो सबसे पहले फिल्म इंडस्ट्री के बारे में सोचते हैं। आप इंडस्ट्री से 'लेने' के लिए नहीं आते। आप एक्टर बनना चाहते हैं, निर्देशक बनना चाहते हैं, निर्माता बनना चाहते हैं, लेकिन आप हमेशा फिल्म इंडस्ट्री को कुछ देने के बारे में ही सोचेंगे। बाहरी लोग इंडस्ट्री को देने के बजाय लेने के लिए आते हैं।

जो लोग बाहर से आते हैं, वे हमारी इंडस्ट्री के प्रति कोई वफादारी नहीं रखते। वो लेने के लिए आते हैं। शायद अगर उनके बच्चों हों और उनके बच्चे इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहें तो वे कुछ वापस देने के बारे में सोचेंगे। चाहे रोहित शेट्टी हों या फिर मेरे जीजा अजय देवगन, वे स्टंट करने वालों का ध्यान रखते हैं। इंडस्ट्री के परिवार ऐसी फिल्में बनाते हैं, जो इंडस्ट्री को कुछ वापस दें, इंडस्ट्री को पोषित करे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह