'मारी 2' का सुपरहिट गाना 'राउडी बेबी (Rowdy Baby)' यूट्यूब पर धूम मचाए हुए है। धनुष और साई पल्लवी पर फिल्माए इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज हुए दो साल से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन फैंस के बीच इस गाने को लेकर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 1 अरब 18 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है वहीं, इस गाने को 50 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। आपको बता दे, साउथ सिनेमा का यह पहला गाना है जिसको इतने ज्यादा व्यूज और लाइक्स मिल चुके है। इस तरह धनुष और साई पल्लवी का यह डांस नंबर लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है।
धनुष और साई पल्लवी का 'मारी 2' फिल्म का 'राउडी बेबी' सॉन्ग का म्यूजिक युवन शंकर राजा ने दिया है, जबकि इसके बोल पोएटू धनुष ने लिखे हैं। इस सॉन्ग को धनुष के अलावा धी ने भी अपनी अवाज दी है। साई पल्लवी और धनुष के इस सॉन्ग को प्रभु देवा ने कोरियोग्राफ है। साई पल्लवी इस सॉन्ग में जिस बिंदास अंदाज में डांस करती है और वह डिफिकल्ट स्टेप्स को भी बहुत ही आसान बना देती हैं।
Sensational #RowdyBaby Reached 5 Million Likes on YouTube.
First & fastest Video From South India to Reach this feat 💥@dhanushkraja @thisisysr @Sai_Pallavi92'मारी 2' 2018 की तमिल फिल्म है जिसे बाला मोहन ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म 2015 में आई फिल्म 'मारी' का सीक्वल थी। फिल्म मे साई पल्लवी और धनुष के अलावा कृष्णा, तोविनो थॉमस, वरालक्ष्मी शरतकुमार और विद्या प्रदाप नजर आए थे।














