न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्टर ने अपने जन्मदिन पर की सगाई, शेयर कीं तस्वीरें, लगातार 30 घंटे शूटिंग कर चुकी हैं यह एक्ट्रेस

तमिल स्टार विशाल के फैंस के लिए खुशखबरी है। विशाल ने अपने 48वें जन्मदिन पर सगाई कर ली है। चेन्नई में आयोजित इस प्राइवेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Aug 2025 8:04:07

2 News : इस एक्टर ने अपने जन्मदिन पर की सगाई, शेयर कीं तस्वीरें, लगातार 30 घंटे शूटिंग कर चुकी हैं यह एक्ट्रेस

तमिल स्टार विशाल के फैंस के लिए खुशखबरी है। विशाल ने अपने 48वें जन्मदिन पर सगाई कर ली है। चेन्नई में आयोजित इस प्राइवेट सेरेमनी में कपल के परिवार और दोस्त शामिल हुए। विशाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खूबसूरत तस्वीरों के साथ यह खबर शेयर की है। विशाल और एक्ट्रेस साई धनशिका ने आज शुक्रवार (29 अगस्त) को सगाई की। तस्वीरों में दोनों गले में माला डाले पारंपरिक परिधान पहने नजर आ रहे हैं। इस खास मौके के लिए उन्होंने ट्रेडिशनल आउटफिट चुना था। धनशिका ने ऑफ वाइट रंग की साड़ी पहनी थी, जबकि विशाल सफेद शर्ट और लुंगी में नजर आए।

दोनों के गले में मालाएं थीं। पहली तस्वीर में कपल साथ में कैमरे के सामने पोज देते नजर आए। दूसरी फोटो में दोनों एक-दूसरे को अंगूठियां पहना रहे हैं। आखिरी तस्वीर में वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ पोज दे रहे हैं। विशाल ने कैप्शन में लिखा, “मेरे खास जन्मदिन पर शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए ब्रह्मांड के कोने-कोने से आए आप सभी प्रियजनों का बहुत-बहुत धन्यवाद। आज साईं धनशिका के साथ हुई मेरी सगाई की खुशखबरी अपने परिवार के साथ साझा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं सकारात्मक और धन्य महसूस कर रहा हूं। हमेशा की तरह आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की कामना करता हूं।”

यह पोस्ट सामने आने के साथ ही फैंस और साउथ इंडियन इंडस्ट्री के सेलेब्स ने कपल के लिए बधाइयों और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। एक्ट्रेस राशि खन्ना, एक्टर कबीर सिंह दुहान समेत कई सितारों ने बधाई देते हुए उन पर अपना प्यार लुटाया है। साथ ही विशाल को बर्थडे भी विश किया है। बता दें साई धनशिका ने तमिल सिनेमा के साथ-साथ कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी भूमिकाएं निभाई हैं। तमिलनाडू के तंजापुर में 20 नवंबर 1989 को जन्मीं धनशिका ने साल 2006 में फिल्म ‘थिरुडी’ से अभिनय की शुरुआत की। उन्हें फिल्म ‘पेरनमई’ और ‘अरावन’ से खास पहचान मिली। रजनीकांत की साल 2016 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कबाली’ में उन्हें दमदार सपोर्टिंग एक्ट्रेस का किरदार निभाने के लिए अवार्ड मिला था।

BB 19 कंटेस्टेंट अशनूर कौर ने बहुत कम उम्र में शुरू कर दिया था एक्टिंग करिअर

हाल ही शुरू हुए सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में सबसे पहले एंट्री लेने वाली कंटेस्टेंट एक्ट्रेस अशनूर कौर (21) रहीं, जिन्होंने छोटे पर्दे के कई शो में काम किया है। वह साढ़े चार-पांच साल की उम्र से काम कर रही हैं। अब हाल ही में उनका एक इंटरव्यू सामने आया है। इसमें अशनूर ने बताया कि किशोरावस्था के दौरान जब वह मेन टीवी शो में काम कर रही थीं और अपनी पढ़ाई के बीच संतुलन बना रही थीं, तो उन्हें किन परेशानियों से जूझना पड़ा था।

हाउटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में अशनूर ने कहा कि अब मैं हर रोज 12 घंटे काम करती हूं, लेकिन शुरुआत में मेरे पास इतनी सहूलियत नहीं थी। मैंने लगातार 30 घंटे शूटिंग की है। उस समय मैं सिर्फ 6 साल की थी और ‘शोभा सोमनाथ की’ नाम का एक शो कर रही थी। मैं इतना थकी हुई थी कि बिल्कुल भी काम नहीं कर पा रही थी।

फिर मेरी मां ने मुझे वैनिटी में कुछ घंटों की झपकी लेने की सलाह दी, लेकिन तब प्रोडक्शन वाले बाहर इंतजार कर रहे थे और फिर मैंने दोबारा काम शुरू कर दिया। मैं कई दिनों तक सिर्फ पानी पीने पर ही जोर देती थीं। एक बार मैं सेट पर बेहोश हो गई थी, लेकिन मैंने किसी को नहीं बताया कि मैं कुछ नहीं खा रही हूं। बता दें अशनूर को सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में छोटी ‘नायरा’ की भूमिका को निभाकर मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह