दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अदाकारा तमन्ना भाटिया एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। तमन्ना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी नई फोटो शेयर करती रहती हैं। इस बार तमन्ना ने अपने फैंस के लिए एक खास वीडियो साझा किया है। इसमें अभिनेत्री अंग्रेजी सॉन्ग 'किस मी मोर' पर जबरदस्त ठुमकों से धमाल मचाती हुई दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। तमन्ना के डांस मूव्स के बारे में ऑडियंस दिल खोलकर प्रशंसा कर रहे हैं। तमन्ना का ये वीडियो बहुत तेज है जिसमें वे अपने डांस पार्टनर कोरियोग्राफर साजिया समसी के साथ स्टेप्स को मैच कर रही हैं। इस वीडियो को अब तक 17 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं तथा साढ़े तीन लाख से ज्यादा ने लाइक किया है।














