Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तमन्ना ने कहा, मैं पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट हूं…, रश्मिका को रात में शूटिंग के लिए मजबूर करते हैं ये

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया साउथ सिनेमा के साथ बॉलीवुड में भी काफी लोकप्रिय हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वे उनकी जिंदगी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 20 Mar 2025 8:46:29

2 News : तमन्ना ने कहा, मैं पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट हूं…, रश्मिका को रात में शूटिंग के लिए मजबूर करते हैं ये

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया साउथ सिनेमा के साथ बॉलीवुड में भी काफी लोकप्रिय हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वे उनकी जिंदगी के हर पहलू पर नजर रखते हैं, फिर बात चाहे उनकी प्रोफेशनल लाइफ की हो या फिर पर्सनल लाइफ की। पिछले दिनों खबर आई थी कि तमन्ना और उनके बॉयफ्रेंड एक्टर विजय वर्मा का ब्रेकअप हो गया है। तब से ही तमन्ना के चाहने वालों में इसको लेकर उत्सुकता बनी हुई है और वे हकीकत जानने को बेकरार हैं। इस बीच तमन्ना ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की।

तमन्ना का मानना है कि वह इस बात से अच्छे से वाकिफ हैं कि लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। हालांकि वो केवल वही बताना चाहती हैं जिसमें वो सहज हैं। तमन्ना ने आईएएनएस के साथ बात करते हुए कहा कि मुझे लोगों से मिलना-जुलना पसंद है। मुझे लोग अच्छे लगते हैं। मुझे हवाई अड्डे पर लोगों से मिलना-जुलना अच्छा लगता है, मैं लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाती हूं। मैं ये सब बहुत खुशी से कर रही थी। मुझे अजनबियों से बात करना बहुत पसंद है। मुझे लगता है कि ये एक खास अनुभव होता है, क्योंकि इससे आप ज्यादा गहराई से बातचीत कर पाते हैं।

मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट हूं जितना मुझे ठीक लगता है, उतना ही मैं शेयर करती हूं। मुझे इस बारे में कोई शिकायत नहीं है। उल्लेखनीय है कि तमन्ना ने साल 2005 में फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से अपने करिअर की शुरुआत की थी। तमन्ना ने कहा कि मुझे लगता है कि आज मैं जिस मुकाम पर हूं, उसका सबसे अच्छा हिस्सा ये है कि मैं समझती हूं कि मेरी जिंदगी में हर मोड़ क्यों महत्वपूर्ण रहा है।

मैं उन उतार-चढ़ावों के लिए बहुत आभारी हूं। अगर वे उतार-चढ़ाव न होते, तो मैं कभी सीख ही नहीं पाती इसलिए हर उतार-चढ़ाव ने मुझे वास्तव में विकसित होने का अवसर दिया। मुझे लगता है कि आज, अपने करिअर के 20 सालों को देखकर, मुझे यह नजरिया मिला है। मैं सच में मानती हूं कि हर मोड़ और बदलाव एक मौका था और मैं उनके लिए आभारी हूं।
tamannaah bhatia,actress tamannaah bhatia,tamannaah personal life,vijay varma,tamannaah vijay,rashmika mandanna,thama movie,rashmika thama,aditya sarpotdar ‘थामा’ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं रश्मिका मंदाना, शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों 'थामा' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके अपोजिट आयुष्मान खुराना हैं। रश्मिका ने फिल्म के सेट से बताया कि डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार जानते हैं कि ‘सही शब्दों’ का इस्तेमाल करके वे उन्हें खुश कर सकते हैं। रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की। इसमें आदित्य एक प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठे हुए शूटिंग के दौरान स्क्रीन पर देखते हुए नजर आ रहे हैं।

रश्मिका ने इस तस्वीर के साथ लिखा, “मेरे निर्देशक…हर बार मुझे रात की शूटिंग करने पर मजबूर करते हैं…आइस बकेट…मेरी जिंदगी की कहानी।” इमेज में एक प्लास्टिक की बाल्टी है, जिस पर ‘आइस बकेट’ लिखा हुआ था और रश्मिका ने इसे मजाकिया अंदाज में ‘मेरी ज़िंदगी की कहानी’ कहकर, बार-बार रात की शूटिंग को लेकर हल्की शिकायत की। पोस्ट को री-शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा, “जहां आम लोग रात से डरते हैं, वहीं वैंपायर अपनी शक्ति पाते हैं।” इस पर रश्मिका ने लिखा, “स्मार्ट शब्द। बिल्कुल पता है कि 'थामा' (वैंपायर) को खुश कैसे किया जाए!”

बता दें ‘थामा’ एक इतिहासकार की कहानी पर आधारित है, जो प्राचीन ग्रंथों का अध्ययन करता है और स्थानीय वैंपायर किंवदंतियों के बारे में सच्चाइयों का खुलासा करता है। रश्मिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी फिल्म ‘सिकंदर’ ईद पर रिलीज होने वाली है। इसके डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस हैं। इसमें वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका