Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘मिल्की ब्यूटी’ कहने पर तमन्ना ने पत्रकार को दिया करारा जवाब, एमसी स्टैन को इसलिए किया जा रहा ट्रॉल

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें जितनी लोकप्रियता साउथ इंडस्ट्री में मिली उतनी ही बॉलीवुड से भी मिल रही है। तमन्ना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 24 Mar 2025 12:15:49

2 News : ‘मिल्की ब्यूटी’ कहने पर तमन्ना ने पत्रकार को दिया करारा जवाब, एमसी स्टैन को इसलिए किया जा रहा ट्रॉल

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें जितनी लोकप्रियता साउथ इंडस्ट्री में मिली उतनी ही बॉलीवुड से भी मिल रही है। तमन्ना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ओडेला 2’ को लेकर खबरों में हैं, जिसमें वह साध्वी का किरदार निभाती दिखेंगी। हाल ही ‘ओडेला 2’ की प्रेस मीट के दौरान तमन्ना ने एक पत्रकार को उन्हें 'मिल्की ब्यूटी' कहने और फिल्म में उन्हें कास्ट करने पर सवाल उठाने पर जमकर क्लास लगाई। एक महिला रिपोर्टर ने फिल्म के डायरेक्टर अशोक तेजा से पूछा कि आपने 'मिल्की ब्यूटी' को देखकर क्यों सोचा कि वह शिव शक्ति हो सकती है?

यह सवाल तमन्ना को पसंद नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने पत्रकार को करारा जवाब दिया। तमन्ना ने पूरा संयम बरतते हुए कहा कि आपके सवाल का जवाब इसमें ही है। वह 'मिल्की ब्यूटी' को किसी ऐसी चीज के रूप में नहीं देखता जिसे शर्मिंदा किया जाए या जिसके बारे में बुरा महसूस किया जाए। एक महिला में ग्लैमर का जश्न मनाया जाना चाहिए और हम महिलाओं को खुद का जश्न मनाना चाहिए। फिर हम उम्मीद कर सकते हैं कि दूसरे लोग हमारा जश्न मनाएं। अगर हम खुद को एक खास तरह से देखेंगे तो कोई भी हमारा सम्मान नहीं कर सकता।

यहां हमारे पास एक शानदार सज्जन हैं जो महिलाओं को उस तरह से नहीं देखते हैं। वे महिलाओं को दिव्य की तरह देखते हैं और दिव्य ग्लैमरस, घातक और शक्तिशाली हो सकता है। एक महिला कई-कई चीजें हो सकती हैं। बता दें ‘ओडेला 2’ सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को दस्तक देगी। इसमें तमन्ना के साथ युवा, नागा महेश, वामसी, गगन विहारी, सुरेंदर रेड्डी, भूपाल और पूजा रेड्डी हैं। तमन्ना की पाइपलाइन में ‘सिकंदर का मुकद्दर’ फिल्म भी है जिसे नीरज पांडे डायरेक्ट करेंगे। तमन्ना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका हाल ही एक्टर विजय वर्मा से ब्रेकअप हो गया।
tamannaah bhatia,actress tamannaah bhatia,odela 2 movie,tamannaah milky beauty,mc stan,mc stan troll,bigg boss 16 रैपर एमसी स्टैन ने जीता था ‘बिग बॉस 16’ का खिताब

रैपर व म्यूजिक कंपोजर अल्ताफ तदावी उर्फ एमसी स्टैन को ‘बिग बॉस 16’ जीतने के बाद काफी शौहरत मिली। वह हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। फिलहाल उन्हें ट्रॉल किया जा रहा है। दरअसल कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के डीएम पर उनके 'क्रीपी' मैसेज पहुंच रहे हैं। स्टैन के अकाउंट से किए गए मैसेज के स्क्रीनशॉट्स वायरल हैं। मिसिमी कश्यप नाम की इन्फ्लुएंसर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें स्टैन की इंस्टा आईडी से डीएम दिख रहा है।

इसमें उनको 'ब्यूटीफुल' लिखा है। कुछ दिन पहले नाइला हुसैन नाम की इन्फ्लुएंसर ने भी ऐसा ही स्क्रीनशॉट पोस्ट किया था। इसमें लिखा था, “अस्सलामआलैकुम, आप बहुत सुंदर हैं ओह गॉड।” एक और इन्फ्लुएंसर के स्क्रीनशॉट में लिखा था, “ऐ बू तुम्हारा नंबर क्या है, तुम बहुत गॉर्जस हो।” रेडिट पर ये स्क्रीनशॉट्स शेयर किए गए हैं। एक यूजर ने लिखा, “स्टैन को खुद को शर्मिंदा करना बंद कर देना चाहिए, ऐसे कोई आकर्षित नहीं होगा।” दूसरे ने लिखा, “उम्मीद है ये लोग इस छपरी पर ध्यान नहीं दे रही होंगी।”

स्टैन की हरकत से फैंस नाराज हैं। उनका यह मानना है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्हें देखकर कई युवा इस तरह की हरकत कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि स्टैन ने 30 नवंबर 2024 के बाद इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट नहीं की है। उन्होंने तब अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप की खबर पोस्ट की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका