Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रयागराज में तमन्ना की मूवी ‘ओडेला 2’ का टीजर रिलीज, तेजा सज्जा की ‘मिराई’ अब इस दिन होगी रिलीज

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने साउथ सिनेमा के साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना ली है। वह अपनी फिल्मों के लिए फैंस का प्यार पाने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 22 Feb 2025 2:28:32

2 News : प्रयागराज में तमन्ना की मूवी ‘ओडेला 2’ का टीजर रिलीज, तेजा सज्जा की ‘मिराई’ अब इस दिन होगी रिलीज

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने साउथ सिनेमा के साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना ली है। वह अपनी फिल्मों के लिए फैंस का प्यार पाने में सफल रहती हैं। तमन्ना इन दिनों अपनी आगामी मूवी 'ओडेला 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई तेलुगु क्राइम थ्रिलर 'ओडेला रेलवे स्टेशन' का सीक्वल है, जिसमें एक्ट्रेस हेबा पटेल मेन रोल में थीं। अब इसके दूसरे पार्ट में तमन्ना हैं। इस बीच तमन्ना और फिल्म की पूरी टीम ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान 'ओडेला 2' का टीजर लॉन्च किया।

टीम ने इस मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। तमन्ना ने तेलुगु में एक भावुक स्पीच दी और खुद को इस अवसर के लिए भाग्यशाली बताया। इस वीडियो को तेलुगु 360 ने अपने X (ट्विटर) पर भी शेयर किया है। तमन्ना ने टीजर साझा करते हुए लिखा, “जब शैतान वापस आता है, तो दिव्य अपनी भूमि और अपनी विरासत की रक्षा के लिए आगे आता है।” 'ओडेला 2' एक सुपरनैचुरल थ्रिलर है। तमन्ना एक शक्तिशाली रोल प्ले करेंगी जो अपने गांव ओडेला को बुराई से बचाने के लिए तैयार है।

तमन्ना एक दिव्य शक्ति से लैस योद्धा के रोल में नजर आएंगी, जो अपने गांव को अंधकार से बचाने के लिए तैयार हैं। दिसंबर 2024 में तमन्ना के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म से उनका लुक रिवील किया गया था। बता दें 'ओडेला रेलवे स्टेशन' एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर थी, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया था। अभी तक यह कंफर्म नहीं हुआ है कि 'ओडेला 2' थिएटर में रिलीज होगी या फिर ओटीटी पर। इसके अलावा रिलीज डेट सामने आना भी बाकी है। फिल्म के लिए संगीत अजनीश लोकनाथ ने तैयार किया है, जो 'कांतारा' में अपने काम के लिए मशहूर हैं। छायांकन प्रतिभाशाली साउंडराजन का है। कला निर्देशन राजीव नायर के नेतृत्व में है।

प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ से क्लैश से बचने के लिए खिसकाई ‘मिराई’ की रिलीज डेट

तेलुगु स्टार तेजा सज्जा अपनी अगली फिल्म 'मिराई' को लेकर लाइमलाइट में हैं। उनकी पिछली फिल्म 'हनुमान' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। फैंस बेसब्री से एक्शन-एडवेंचर मूवी 'मिराई' का इंतजार कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “डेट को मार्क कर लीजिए। #MIRAI अब 1 अगस्त 2025 को थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है। सुपर योद्धा का उदय होने वाला है, एक शानदार एक्शन-एडवेंचर के लिए तैयार हो जाइए।” उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल को ‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन सुपरस्टार प्रभास और निर्देशक मारुति की फिल्म 'द राजा साब' रिलीज होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस फिल्म से टकराव से बचने के लिए ‘मिराई’ की रिलीज डेट आगे खिसकाई गई है।

पिछले साल अगस्त में 'मिराई' से तेजा सज्जा का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। इसमें वे बेहद स्टाइलिश और दमदार अवतार में दिखे। तब यह कंफर्म किया गया कि फिल्म 2D और 3D दोनों फॉर्मेट में रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर कार्तिक गट्टामनेनी हैं। इसमें तेजा सज्जा के साथ मांचू मनोज और ऋतिका नायक की अहम भूमिकाएं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका