न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमन्ना से मिलने के लिए फैन ने तोड़ा बेरिकेड, वीडियो वायरल, ऋतिक ने सबा के साथ शेयर की फोटो

फैंस अपने चहेते कलाकारों की एक झलक पाने या उनसे मिलने के लिए किसी भी हद तक पहुंच जाते हैं। कलाकार यथासंभव उनकी भावनाओं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Aug 2023 10:37:08

तमन्ना से मिलने के लिए फैन ने तोड़ा बेरिकेड, वीडियो वायरल, ऋतिक ने सबा के साथ शेयर की फोटो

फैंस अपने चहेते कलाकारों की एक झलक पाने या उनसे मिलने के लिए किसी भी हद तक पहुंच जाते हैं। कलाकार यथासंभव उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए उनसे बड़ी विनम्रता के साथ पेश आते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि वे जो कुछ भी हैं फैंस के दम पर ही हैं। अब साउथ इंडिया के साथ बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जादू चला रही एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी अपने फैन को उसकी गुस्ताखी के बावजूद निराश नहीं होने दिया।

तमन्ना सोमवार (7 अगस्त) को केरल में एक इवेंट में गई थीं। इस इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तमन्ना वहां से निकल रही होती हैं। इसी दौरान एकदम से एक लड़का सिक्योरिटी का बैरिकेड तोड़कर तमन्ना की तरफ भागकर आता है। जब तक सिक्योरिटी टीम को कुछ समझ आता तब तक वो फैन तमन्ना के पास पहुंच जाता है और उनका हाथ पकड़ लेता है। सिक्योरिटी वाले उस फैन को पीछे करने की कोशिश करती है, लेकिन वो तमन्ना से मिलने की जिद करता है।

इस पर तमन्ना बीच-बचाव करते हुए सिक्योरिटी से कहती है कि उस लड़के को मिलने दें। इसके बाद तमन्ना ने उस फैन से हाथ मिलाया और सेल्फी ली। तमन्ना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह जल्द ही रजनीकांत के साथ फिल्म ‘जेलर’ में दिखेंगी। उनकी पिछली फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2’ थी।

tamannaah bhatia,Hrithik Roshan,saba azad,actress tamannaah bhatia,actor hrithik roshan,argentina

अर्जेंटीना में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं ऋतिक रोशन और सबा आजाद

एक्टर ऋतिक रोशन फिलहाल अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ एक अर्जेंटीना में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अपनी छुटियों को वो कितना एन्जॉय कर रहे हैं, ये ऋतिक द्वारा शेयर एक फोटो से पता चल रहा है। फोटो में ऋतिक और सबा दोनों काफी खुश हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। ऋतिक ने कैप और चश्मे वाले स्टाइल स्टेटमेंट को कैरी किया है।

सबा ने ब्लैक ड्रेस पहनी है और ऋतिक ने उन्हें विंटर गर्ल का नाम दिया है। इसमें सबा ने बालों को खुला रखा है। यह उनका नो मेकअप सिंपल लुक है। इस फोटो पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने लिखा है ‘मिस यू गायज’। सबा भी इससे पहले इस वेकेशन की एक तस्वीर शेयर कर चुकी हैं। उन्होंने एक रेस्त्रां से फोटो शेयर की थी, जिसमें वे दोनों एक-दूसरे के साथ थे।

इसमें दोनों ने कैप की ट्वनिंग की थी। आपको बता दें कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को ही घूमने का शौक है और अक्सर खाली समय मिलते ही वेकेशंस एंजॉय करते हैं। सबा, ऋतिक से 12 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार