न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले पर तमन्ना ने कही यह बात, नीना चाहती हैं उन्हें ऐसा बोले नातिन मतारा

पुडुचेरी साइबर क्राइम पुलिस ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गिरोह को पकड़ा है। इस केस में एक्ट्रेस तमन्ना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 12:17:20

2 News : क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले पर तमन्ना ने कही यह बात, नीना चाहती हैं उन्हें ऐसा बोले नातिन मतारा

पुडुचेरी साइबर क्राइम पुलिस ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गिरोह को पकड़ा है। इस केस में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और काजल अग्रवाल से भी पूछताछ की जाएगी। दोनों एक्ट्रेस की साउथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खास फैन फॉलोइंग है। अब तमन्ना की टीम ने एक बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि यह महज एक अफवाह है। वह ऐसी झूठी खबरों के खिलाफ एक्शन लेंगी। तमन्ना ने कहा कि मुझे पता चला है कि क्रिप्टोकरेंसी में मेरी भागीदारी को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

मैं मीडिया से अनुरोध करना चाहती हूं कि वे ऐसी किसी भी फर्जी, भ्रामक और झूठी रिपोर्ट और अफवाहों को प्रसारित न करें। बता दें कि पुलिस ने देशभर में 50 करोड़ रुपए तक की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने तमन्ना और काजल को बुलाने और उनसे पूछताछ करने का फैसला किया है। पुडुचेरी के मूलकुलम के पूर्व सैनिक अशोकन ने कोयंबटूर स्थित एक फर्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उन्हें एक क्रिप्टोकरेंसी निवेश योजना में धोखा दिया गया था।

अशोकन ने 1 करोड़ रुपए का निवेश करने का दावा किया और 10 दोस्तों को कुल 2.4 करोड़ रुपए का निवेश करने के लिए राजी किया। जांच के दौरान पता चला कि कोयंबटूर स्थित एक धोखाधड़ी गिरोह ने दिल्ली, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और केरल सहित कई राज्यों में सैकड़ों लोगों को ठगा है और उनसे 50 करोड़ रुपए तक की ठगी की है। इस मामले में तमन्ना और काजल का नाम इसलिए आया है क्योंकि दोनों ने कंपनी की लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया था। उन्हें महंगे तोहफे भी दिए गए थे। पुलिस ने दोनों से जवाब मांगा है कि क्या वे सिर्फ कंपनी के लिए इवेंट्स का सपोर्ट कर रही थीं या उनका कोई फाइनेंशियल इनवॉल्वमेंट भी है।

tamannaah bhatia,cryptocurrency fraud,actress tamannaah bhatia,tamannaah fraud,kajal agarwal,neena gupta,actress neena gupta,masaba gupta,matara

नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता के घर पिछले साल आई थी नन्हीं परी

नीना गुप्ता ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपनी चमक बिखेरी है। उन्हें मनोरंजन की दुनिया में लंबा समय हो चुका है। नीना की बेटी मसाबा ने पिछले साल बेटी मतारा को जन्म दिया था। तब से नीना काफी खुश हैं। इस बीच नीना ने अपनी नातिन/दोहिती के साथ बोंडिंग को लेकर बातचीत की। नीना ने ANI के साथ बातचीत में कहा कि मुझे नानी जैसा महसूस नहीं होता। वास्तव में, मैंने छोटी बच्ची से कहा है कि वह मुझे नानी न कहे, बल्कि मुझे नीना कहे।

नीना ने अपनी आगामी फिल्म ‘हिंदी-विंदी’ के बारे में कहा कि इसमें मैं एक बहुत ही स्मार्ट दादी की भूमिका निभा रही हूं, जो भारत में एक संगीत शिक्षिका हैं। ‘हिंदी-विंदी’ का निर्माण डायरेक्टर अली सईद, राइटर जय शर्मा और प्रोड्यूसर अनिकेत देशकर, अनिल शर्मा और सनी शाह की मदद से किया गया है। फिल्म में मिहिर आहूजा और ऑस्ट्रेलियाई गायक गाय सेबेस्टियन भी हैं।

उल्लेखनीय है कि 12 अक्टूबर को मसाबा और उनके पति सत्यदीप मिश्रा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ अपनी बच्ची के जन्म की घोषणा की थी। पोस्ट में लिखा था, “हमारी बहुत ही खास छोटी बच्ची एक बहुत ही खास दिन पर आई, 11.10.2024. मसाबा और सत्यदीप।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ