न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तमन्ना-डायना की ‘डू यू वाना पार्टनर’ का ट्रेलर रिलीज, आर्यन की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का दूसरा गाना आया सामने

प्राइम वीडियो ने आज शुक्रवार (29 अगस्त) को अपनी आगामी हिंदी ओरिजिनल कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ का ट्रेलर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Aug 2025 8:47:17

2 News : तमन्ना-डायना की ‘डू यू वाना पार्टनर’ का ट्रेलर रिलीज, आर्यन की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का दूसरा गाना आया सामने

प्राइम वीडियो ने आज शुक्रवार (29 अगस्त) को अपनी आगामी हिंदी ओरिजिनल कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ का ट्रेलर जारी कर दिया। यह सीरीज धर्मेटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित है जिसके निर्माता करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता हैं जबकि शोमेन मिश्रा और अर्चित कुमार एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर हैं। इसके डायरेक्टर कॉलिन डी कुन्हा और अर्चित कुमार हैं। कहानी नंदिनी गुप्ता, आर्ष वोरा और मिथुन गांगोपाध्याय ने लिखी है, जबकि रचना मिथुन गंगोपाध्याय और निशांत नायक ने की है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी हैं।

इनके साथ ही जावेद जाफरी, नकुल मेहता, श्वेता तिवारी, नीरज काबी, सूफी मोतीवाला और रणविजय सिन्हा के अहम किरदार हैं। इसका प्रीमियर 12 सितंबर को होगा। ट्रेलर एक जोशीली धुन के साथ शुरू होता है, जो दो जिगरी दोस्त शिखा (तमन्ना) और अनाहिता (डायना) की जिंदगी की झलक दिखाता है। वे अपना खुद का क्राफ्ट बीयर ब्रांड लॉन्च करने के एक दमदार आइडिया के साथ स्टार्टअप की दुनिया में कदम रखती हैं। सीरीज में तमन्ना का स्टाइलिश अंदाज और स्वैग देखने को मिलेगा।

तमन्ना ने अपने किरदार को लेकर कहा कि ‘डू यू वाना पार्टनर’ उन गहराई भरे, भावनात्मक रूप से जटिल, फिर भी मजेदार शो में से एक है जिनका मैं हिस्सा रही हूं। जो बात इसे सचमुच विशेष बनाती है, वह यह है कि यह फीमेल फ्रेंडशिप और बहनचारे की भावना का जश्न मनाती है बिना इसे स्त्री-पुरुष के टकराव की कहानी बनाए।

इसी तरह डायना ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जब मैंने पहली बार ‘डू यू वाना पार्टनर’ की कहानी सुनी, तो मुझे दोनों मुख्य महिला किरदारों के बीच की सच्ची केमिस्ट्री ने सबसे ज्यादा आकर्षित किया, ऐसा कुछ जो हमें स्क्रीन पर बहुत कम और इतनी गहराई से देखने को मिलता है। यह शो सिर्फ उद्यमिता की यात्रा को ही नहीं दिखाता, बल्कि सहयोग और महिला दोस्ती के जादू को भी बहुत खूबसूरती से पेश करता है, जिससे यह बेहद प्रासंगिक बन जाता है।

tamannaah bhatia,actress tamannaah bhatia,diana penty,actress diana penty,do you wanna partner,the bads of bollywood,aaryan khan,shahrukh khan,lakshya,sahar

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के गाने ‘तू पहली तू आखिरी’ की शाहरुख खान ने की तारीफ

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मोस्टअवेटेड वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का दूसरा गाना 'तू पहली तू आखिरी' आज शुक्रवार (29 अगस्त) को रिलीज हो गया। इस सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। गाना रोमांस और इमोशन से भरपूर है। इसमें लीड एक्टर्स लक्ष्य लालवानी और सहर बंबा की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। मेकर्स ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “The most beautiful way to say Forever.” गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं और इसे बेहद खूबसूरती से अरेंज किया गया है।

गाने को नेशनल अवार्ड विनर म्यूजिक डायरेक्टर शाश्वत सचदेव ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है। शाश्वत इससे पहले ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘आर्टिकल 370’, ‘तेजस’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ जैसी फिल्मों में भी अपने संगीत का जादू बिखेर चुके हैं। शाहरुख ने भी इस गाने को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इस यंग शाश्वत ने #TheBadsofBollywood के संगीत के साथ अद्भुत काम किया है। कड़ी मेहनत, लगन और क्रिएटिविटी के लिए आपको आशीर्वाद दे रहा हूं बेटा।

संगीत का यह प्रेम गीत मेरे पसंदीदा गीतों में से एक है। शशि तुम जादू हो और जादू तुम ही हो!!! और @kumaarofficial के बोल बहुत प्यारे हैं पाजी!!!” इससे पहले सीरीज का पहला गाना ‘बदली सी हवा है’ लॉन्च किया गया था, जिस पर फैंस ने भरपूर प्यार लुटाया। सीरीज में बॉबी देओल, राघव जुयाल, मोना सिंह, मनोज पाहवा, मनीष चौधरी, अन्या सिंह, गौतमी कपूर, रजत बेदी और विजयंत कोहली भी नजर आएंगे। यह 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह