फिल्ममेकर-राइटर ताहिरा कश्यप ने शनिवार को एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह अपने पति आयुष्मान खुराना को याद कर रही हैं। इसके साथ ताहिरा ने एक मोनोक्रोम नो-फिल्टर सेल्फी भी शेयर की है। इसके बैकग्राउंड में साल 2015 में आई फिल्म ‘हवाईजादा’ का गाना ‘दिल-ए-नादान’ चल रहा है, जिसे खुद आयुष्मान ने गाया है। ताहिरा कैप्शन में लिखा कि बहुत ज्यादा मिस कर रही हूं आयुष्मान, प्यार को सबके सामने दिखाने का शौक नहीं है, लेकिन एक-दूसरे से मिले हुए दो महीने होने जा रहे हैं… अभी थोड़ी चीजी महसूस कर रही हूं, शायद बाद में न करूं… बारिश भी मदद नहीं कर रही है।














