न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहान शेट्टी की ‘तड़प’ ने इस मामले में ‘अंतिम’ को दी कडी टक्कर, ‘सत्यमेव जयते-2’ को पछाड़ा, जानें...

एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान और एक्ट्रेस तारा सुतारिया की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक थ्रिलर फिल्म तड़प शुक्रवार (3 दिसंबर) को सिनेमाघरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Dec 2021 1:11:34

अहान शेट्टी की ‘तड़प’ ने इस मामले में ‘अंतिम’ को दी कडी टक्कर, ‘सत्यमेव जयते-2’ को पछाड़ा, जानें...

एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान और एक्ट्रेस तारा सुतारिया की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक थ्रिलर फिल्म तड़प शुक्रवार (3 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म के साथ अहान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। युवाओं को फिल्म काफी पसंद आ रही है और अहान की एक्टिंग ने सबका ध्यान खींचा। पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो इसने बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक 4 करोड़ रुपए कमाए।

फिल्म को देश में 1656 स्क्रीन्स तथा विदेशों में 451 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म ने बढ़िया शुरुआत की है और माना जा रहा है कि वीकेंड पर मूवी और अच्छा कलेक्शन कर लेगी। मिलन लुथरिया के डायरेक्शन वाली इस फिल्म का बजट 34 करोड़ रुपए है। फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है, जिसे एक स्थानीय राजनेता की बेटी से प्यार हो जाता है। यह तेलुगु फिल्म 'आरएक्स 100' की रीमेक है, जो सुपररहिट साबित हुई थी।

tadap movie,antim movie,ahan shetty,Salman Khan,ayush sharma,bollywood news in hindi

अंतिम फिल्म ने आठ दिन में अब तक कमाए…

पिछले हफ्ते शुक्रवार (26 नवंबर) को रिलीज हुई सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम : द फाइनल ट्रूथ’ ने पहले दिन 4.75 करोड़ रुपए कमाए थे। जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते 2 गुरुवार को रिलीज हुई थी और इसने पहले दिन 2 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस बीच आपको बता दें कि अंतिम ने इस शुक्रवार तक 8 दिन में करीब 30 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

फिल्म ने पिछले शुक्रवार को 4.50 करोड़, शनिवार को 5.50 करोड़, रविवार को 7.55 करोड़, सोमवार को 3.21 करोड़, मंगलवार को 2.90 करोड़, बुधवार को 2.50 करोड़, गुरुवार को 2.10 करोड़ और शुक्रवार को 1.50 करोड़ की कमाई की है। पहले की अपेक्षा फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन यह बढ़िया बिजनेस नहीं कर पाई। फिल्म में सलमान का एक बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिल रहा है, जो एक शांत दिमाग वाला सिख पुलिस वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो