न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘तारक मेहता...’ के प्रोड्यूसर असित ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, ‘भाभीजी घर में हैं’ की ‘अंगूरी भाभी’ ने इसलिए लिया ब्रेक

सब टीवी पर प्रसारित होने वाले फैमिली कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) ने हाल ही एक मील का पत्थर छू लिया। शो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Aug 2023 7:14:38

‘तारक मेहता...’ के प्रोड्यूसर असित ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, ‘भाभीजी घर में हैं’ की ‘अंगूरी भाभी’ ने इसलिए लिया ब्रेक

सब टीवी पर प्रसारित होने वाले फैमिली कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) ने हाल ही एक मील का पत्थर छू लिया। शो के 15 साल पूरे हो गए हैं। लोग इसे ढेर सारा प्यार देते हैं और घर में परिवार के सदस्य की जैसे स्थान दे रखा है। वे रोजाना रात 8.30 बजे शो को देखने के लिए जुट जाते हैं। बहरहाल पिछले कुछ दिनों से शो गलत कारणों से भी सुर्खियों में रहा है। हाल ही में शो के 15 साल पूरे होने के मौके पर प्रोड्यूसर असित मोदी ने उन पर लगे आरोपों पर बात की।

असित ने आईएनएस के साथ बात करते हुए कहा कि इमोशनली मुझे बुरा लगा क्योंकि मैं सभी को परिवार की तरह समझता हूं। मैं फिर से कहता हूं कि मैंने कभी किसी के साथ गलत नहीं किया। मैं हमेशा सभी को खुश रखने की कोशिश करता हूं क्योंकि मैं अपने शो से सभी को खुश रख रहा हूं। यही वजह है कि मैं अपनी टीम को खुश रखता हूं और उन्हें पॉजिटिव वातावरण देता हूं। हर अच्छे काम में दिक्कतें आती हैं और जो मुश्किलों का सामना कर लेते हैं वहीं जिंदगी में सक्सेसफुल होते हैं। तो हम इन मुश्किलों का सामना कर लेंगे और जो भी हमारे आस-पास हो रहा है हम उससे लड़ रहे हैं एक पॉजिटिव माइंडसेट के साथ।

हमने सभी को हमेशा खुश रखा है, हम क्लीन हैं और दिल से भी हम क्लीन हैं। 15 साल की लंबी जर्नी, कई कास्ट मेंबर्स हैं जो हमें अपनी मर्जी से छोड़कर चले गए। उन्होंने ट्रेन बीच में छोड़ दी और अपने रास्ते पर चले गए, लेकिन मैं उनका योगदान कभी नहीं भूलने वाला। मैं हमेशा उनके हार्ड वर्क की तारीफ करता हूं और उन्हें थैंक्यू कहता हूं। एक बात मैं आपको बताता हूं कि हमने कभी किसी के साथ बुरा नहीं किया और ना कभी किसी को लेकर बुरा सोचा, लेकिन अगर किसी को बुरा लगा या ना चाहते हुए किसी को चोट पहुंची तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।

इन 15 सालों में हमने काफी मुश्किलों का सामना किया। कई लोगों ने गोकुलधाम सोसाइटी की इमेज खराब करने की कोशिश की, लेकिन हमने अपनी सोच पॉजिटिव रखी। लेकिन सच्चाई और भगवान के आशीर्वाद के साथ हमने सारी सिचुएशन को अच्छे से फॉलो किया। यही वजह है कि आज हम इस स्टेज पर पहुंचे हैं। हमने कभी किसी के लिए गलत नहीं सोचा है और सबका भला ही सोचा है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले रोशन भाभी का रोल करने वालीं जेनिफर मिस्त्री ने शो छोड़ा और उन्होंने असित पर यौन शोषण का आरोप लगाया। इसके अलावा शो छोड़ चुके कुछ और कलाकारों ने उन्हें पैमेंट नहीं मिलने की शिकायत की।

taarak mehta ka ooltah chashmah,producer asit modi,shubhangi atre,bhabhi ji ghar per hain,angoori bhabhi

शुभांगी अत्रे बेटी के पास जाएंगी अमेरिका, फिर करेंगी वापसी

'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का रोल करने वालीं एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने शो से ब्रेक ले लिया है। उन्हें लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्होंने शो छोड़ दिया है। यह सच है कि शुभांगी शूटिंग से 20 दिन की छुट्टी पर हैं, लेकिन वे शो छोड़कर नहीं जा रही हैं। अब शुभांगी ने ब्रेक लेने की वजह बताई है। शुभांगी ने टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि यह सच है, लेकिन पूरा सच नहीं है। मैं अमेरिका जाने के लिए 20 दिनों के ब्रेक पर जा रही हूं और वापस आ जाऊंगी। मेरे फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

मैं हर एपिसोड में नजर आऊंगी और वापस आकर शूटिंग फिर से शुरू करूंगी। शुभांगी ने बताया कि उनकी बेटी का एडमिशन अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में हो गया है और वह बेटी को इस उम्र में अकेले नहीं भेज सकती। जब तक उनकी बेटी वहां सेट नहीं हो जाती तब तक वह उनके साथ वहां रहेंगी। शुभांगी ने कहा कि फिलहाल विदिशा की छुट्टी है।

मेरे साथ मेकर्स काफी सपोर्टिव रहे हैं इसलिए हमने पिछले 2-3 महीनों का एपिसोड पहले से ही शूट करना शुरू कर दिया, जिससे मैं हर एपिसोड में दिखाई दूं। बता दें कि साल 2015 में शुरू हुए शो की शुरुआत में अंगूरी भाभी का किरदार शिल्पा शिंदे निभा रही थीं। मेकर्स के साथ हुए विवाद के कारण उन्हें शो को अलविदा कहना पड़ा था। शिल्पा के अलविदा कहने के बाद उनकी जगह शुभांगी अत्रे को कास्ट किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार