तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा ने लिया संन्यास, माथे पर भस्म, पीले कपड़े में आए नजर, फैंस हैरान!
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा इस समय अपनी बकाया फीस को लेकर चर्चा में है। खबर है कि तारक मेहता शो के मेकर्स ने शैलेश लोढ़ा का उनकी बकाया फीस नहीं दी है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Fri, 03 Feb 2023 6:30:11
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा इस समय अपनी बकाया फीस को लेकर चर्चा में है। खबर है कि तारक मेहता शो के मेकर्स ने शैलेश लोढ़ा का उनकी बकाया फीस नहीं दी है। हालाकि, मेकर्स का कहना है कि शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ने से पहले कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स साइन नहीं किए हैं। इसलिए उन्हें बकाया पेमेंट नहीं दिया गया है। इस बीच शैलेश लोढ़ा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में शैलेश लोढ़ा को साधु संतों जैसे कपड़े पहन मंदिर में मैडिटेशन करते हुए नजर आ रहे है।