न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TMKOC के 4000 एपिसोड पूरे, शो की स्टारकास्ट ने मनाया जश्न, इन्होंने कहा-पिक्चर अभी बाकी है दोस्तों

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) 15 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। सब टीवी पर प्रसारित होने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 Feb 2024 11:03:35

TMKOC के 4000 एपिसोड पूरे, शो की स्टारकास्ट ने मनाया जश्न, इन्होंने कहा-पिक्चर अभी बाकी है दोस्तों

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) 15 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। सब टीवी पर प्रसारित होने वाले इस फैमिली कॉमेडी सीरियल की जड़ें इतनी गहरी हो गईं कि यह आज भी टेलीविजन की दुनिया पर राज करता है। भले ही इसमें कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन इसे कोई डिगा नहीं सका। इसका सुखद सफर बदस्तूर जारी है। हालांकि कुछ कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया तो कुछ ने शो छोड़ दिया, फिर भी इसकी लोकप्रियता कायम है।

शो की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। इसने हाल ही में एक खास मील का पत्थर छुते हुए 4000 एपिसोड पूरे कर लिए। इसकी खुशी स्टार कास्ट के साथ-साथ फैंस को भी है। इसके प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी समेत पूरी टीम इस उपलब्धि को खास तरीके से सेलिब्रेट कर रही है। जश्न की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सामने आई तस्वीरों में पूरी टीम पूरे जोश के साथ केक काटती हुई दिख रही है। साथ ही वहां शानदार डेकोरेशन भी की गई है।

असित मोदी ने अपने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “भगवान के आशीर्वाद और हमारे दर्शकों, शुभचिंतकों के प्यार और मेरी टीम की कड़ी मेहनत के साथ हम इस मील के पत्थर को हासिल करने में सक्षम हैं लेकिन पिक्चर अभी बाकी है दोस्तों। ये तो लग रहा है अभी शुरुआत है, आगे लंबी मंजिल बाकी है।” बता दें जब भी सीरियल एक खास आंकड़ा छूता है तो शो की पूरी टीम इसे सेलिब्रेट करती है।

taarak mehta ka ooltah chashmah,serial taarak mehta ka ooltah chashmah,tmkoc,tmkoc 4000 episodes,dilip joshi,shailesh lodha,disha vakani,amit bhatt

शुरुआत से ही लोकप्रिय रहा है शो, फैंस देश की सांस्कृतिक विविधता से होते हैं रूबरू

असित ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि 4 हजार एपिसोड तक पहुंचना अविश्वसनीय रूप से सुखद है। यह ऐसा कंटेंट बनाने के प्रति हमारे समर्पण को मजबूत करता है, जो न केवल मनोरंजन करता है बल्कि भारत के सार की गहराई भी दिखाता है। गौरतलब है कि यह शो अपनी शुरुआत से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रिय रहा है। इसमें देश की सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं से भी रूबरू कराया जाता है। कोई भी पर्व-त्योहार हो, उसके रंग इस शो में देखने को मिलते हैं।

शो की गोकुलधाम सोसाइटी से फैंस भी बहुत अपनेपन से जुड़े हुए हैं। यही वजह है कि शो ने सफलता का नया आयाम छुआ है। इस शो की सबसे बड़ी खासियत इसमें अलग-अलग संस्कृति को दिखाना है। एक सुंदर समाज कैसा हो, यह शो उसका एक उदाहरण बन चुका है। बुजुर्ग, युवा, बच्चे, महिलाओं...यह शो हर दर्शक वर्ग का पसंदीदा बना हुआ है। यह शो परिवार केंद्रित है। सोशल मीडिया के इस दौर में यह शो परिवार नाम की संस्था के महत्व को बताने में अहम भूमिका अदा कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम