पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) का हर हर किरदार दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुआ है। हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बना ली है। शो में जेठालाल (Jethalal), बबीता जी (Babita Ji) को मन ही मन पसंद करता है और बबीता जी की एक झलक पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रियल लाइफ में टप्पू (Tappu) बबीता जी को पसंद करता है।
ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बबीता जी का किरदार निभा रहीं मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और टप्पू का किरदार निभा रहे राज (Raj Anadkat) दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे है। दोनों की लव स्टोरी पुरानी है, लेकिन अभी तक किसी को इसकी भनक नहीं हो पाई थी। कई बार मुनमुन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी फोटोज पर राज ऐसे कमेंट करते हैं जिससे पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे के बेहद क्लोज दोस्त हैं।














