तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो की सबसे चहेती कलाकार दिशा वकानी यानी दयाबेन के लौटने का आज भी फैंस को इंतजार है। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए दिशा चर्चा में बनी रहती हैं। दिशा को लेकर एक और नई खबर सामने आ रही है। चर्चा है कि दिशा वकानी दूसरी बार मम्मी बनने जा रही हैं। ‘दयाबेन (Dayaben)’ यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है। लेकिन उनके फैन पेज अकसर उनकी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसको देख फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि दिशा वकानी दूसरी बार मम्मी बनने जा रही हैं। इसकी अभी दिशा वकानी की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है।














