न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तापसी ने रंगोली के ‘सस्ती कॉपी’ वाले कमेंट पर दी रिएक्शन, फराह के खिलाफ FIR, लगा यह आरोप

एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। तापसी का कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल के साथ का विवाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 22 Feb 2025 1:09:31

2 News : तापसी ने रंगोली के ‘सस्ती कॉपी’ वाले कमेंट पर दी रिएक्शन, फराह के खिलाफ FIR, लगा यह आरोप

एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। तापसी का कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल के साथ का विवाद किसी से छुपा नहीं है। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर हुई लड़ाई जगजाहिर है। तापसी ने हाल ही में एबीपी न्यूज को इंटरव्यू दिया। इस दौरान जब तापसी से एक बार फिर से रंगोली के 'सस्ती कॉपी' वाले कमेंट पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि शायद मैं 'सस्ती' हूं क्योंकि मुझे कंगना जितना भुगतान नहीं मिलता।

अगर मुझे इतनी प्रतिभाशाली अभिनेत्री की कॉपी कहा जाता है, तो मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। एक व्यक्ति जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करता है, वह उसकी परवरिश को दर्शाता है और एक व्यक्ति जिस तरह से बोलता है, वह उसके व्यक्तित्व को परिभाषित करता है। मैं किसी भी महिला के बारे में ऐसी बातें कभी नहीं कह सकती, जिसने अपना सफर खुद तय किया हो। उल्लेखनीय है कि साल 2019 में रंगोली ने तापसी को कंगना की 'सस्ती कॉपी' कहा था। तापसी ने फिल्मों में कास्टिंग के फैसलों में और ब्रांड एंडोर्समेंट पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि किसी को केवल उसकी प्रतिभा से आंका जाना चाहिए, न कि उसकी सोशल मीडिया उपस्थिति से।

वह चाहती हैं कि निर्माता सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या के बजाय व्यक्तित्व और प्रतिभा को महत्व दें। तापसी ने पिछले साल डेनमार्क के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो से शादी की थी। जब तापसी से पूछा गया कि शादी को प्राइवेट क्यों रखा, तो उन्होंने कहा कि ये मेरी पर्सनल इवेंट थी, इसलिए इसे सबके साथ शेयर करने की जरूरत नहीं थी। तापसी ने चुटकी लेते हुए कहा कि मैं अपने हसबैंड से जलन फील करती हूं क्योंकि उनके खेल का डेटा होता है, जबकि हमारा जजमेंट सब्जेक्टिव होता है। बता दें कि तापसी और मैथियास की पहली मुलाकात बैडमिंटन खेलते हुए हुई थी। दोनों 10 साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को जानते हैं।

taapsee pannu,actress taapsee pannu,kangana ranaut,rangoli chandel,actress kangana ranaut,farah khan,choreographer farah khan,filmmaker farah khan,farah holi,farah celebrity masterchef

फराह खान ने ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ में होली को लेकर की विवादित टिप्पणी

फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान एक बड़े विवाद में फंस गई हैं। फराह के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज करवाई गई है। फराह पर होली को लेकर विवादित कमेंट करने के कारण FIR दर्ज हुई है। शिकायत ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ के नाम से मशहूर विकास पाठक ने अपने वकील अली काशिफ खान देशमुख के जरिए दर्ज कराई है। पाठक ने फराह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने होली को लेकर एक अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया, जिससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

वकील ने कहा कि होली एक पवित्र और पारंपरिक त्योहार है, जिसे भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में फराह का बयान बेहद असंवेदनशील और अनुचित है। इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल समाज में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा सकता है, इसलिए इस पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। फराह के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि 20 फरवरी को टेलीकास्ट हुए शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के एपिसोड में फराह ने होली को ‘छपरियों का त्योहार’ कहकर संबोधित किया, जिससे विवाद खड़ा हो गया। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने नाराजगी जताई और उन्हें जमकर ट्रॉल किया गया। फराह ने अभी तक इस विवाद पर कोई रिएक्शन नहीं दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ