न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तापसी ने इस एयरलाइंस पर निकाली भड़ास, आर्यन ने अनन्या को दी थी वीडियो लीक करने की धमकी

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने इंस्टाग्राम पर तुर्की एयरलाइंस के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला, जो सोशल मीडिया पर टॉकिंग पॉइंट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Oct 2024 7:49:56

2 News : तापसी ने इस एयरलाइंस पर निकाली भड़ास, आर्यन ने अनन्या को दी थी वीडियो लीक करने की धमकी

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने इंस्टाग्राम पर तुर्की एयरलाइंस के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला, जो सोशल मीडिया पर टॉकिंग पॉइंट बना हुआ है। तापसी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “तुर्की एयरलाइंस के साथ मेरा सबसे बुरा अनुभव रहा। आपकी ग्राहक सेवा बेहद लापरवाह है या शायद आपके पास कोई ग्राहक सेवा ही नहीं है। खासकर उन यात्रियों के लिए जो आपकी देरी से परेशान होते हैं। उन्हें खुद ही सब कुछ समझना पड़ता है। एयरलाइन की वजह से मुझे 24 घंटे की देरी का सामना

करना पड़ा, लेकिन एयरलाइन ने इस मामले में किसी भी तरह की मदद नहीं की। यात्रियों को अपनी समस्याओं का समाधान खुद करना पड़ा, क्योंकि एयरलाइन की तरफ से कोई सहायता या जानकारी नहीं दी गई थी।” उल्लेखनीय है कि तापसी से पहले कमल हासन की बेटी एक्ट्रेस श्रुति हासन ने इंडिगो एयरलाइंस के साथ अपने खराब अनुभव का जिक्र किया था। तापसी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई ‘खेल खेल में’ थी।

इसमें अक्षय कुमार, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, आदित्य सील भी थे। फिल्म फ्लॉप हो गई थी। तापसी फिल्म 'वो लड़की है कहां' में दिखेंगी। इसमें वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में उनके साथ प्रतीक गांधी नजर आएंगे। कनिका ढिल्लों के साथ वह फिल्म 'गांधारी' भी लेकर आ रही हैं। तापसी ने पिछले साल शाहरुख खान के साथ ‘डंकी’ फिल्म में भी काम किया था।

taapsee pannu,actress taapsee pannu,turkish airlines,taapsee turkish airlines,khel kehl mein,aryan khan,ananya panday,aryan ananya,ctrl movie

‘CTRL’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनन्या पांडे ने बताई आर्यन खान की बात

एक्ट्रेस अनन्या पांडे की थ्रिलर सीरीज 'CTRL' हाल ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस बीच अनन्या का एक वीडियो नेटफ्लिक्स ने शेयर किया है। इसमें अनन्या और ‘CTRL’ के डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी, कॉमेडियन तन्मय भट्ट के साथ फिल्म के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान अनन्या कहती हैं कि मैं पहले अपने व्लॉग बनाती थी।

अपने इस व्लॉग में मैं दिनभर में क्या करती हूं और क्या खाती हूं, इसे रिकॉर्ड रखती थी, लेकिन इसे कहीं पोस्ट नहीं करती थी। मेरे पास ये है। फोटोबूथ अभी-अभी एप्पल पर आया था और मैं सुहाना और शनाया ऐसा ही चीजें रिकॉर्ड करते थे। तब एक बार आर्यन हमें धमकी देता था कि अगर हम उसके लिए काम नहीं करेंगे तो वह उन प्राइवेट व्लॉग और सभी वीडियो को लीक कर देगा।

आर्यन की बात बस बचपन का एक मजाक था और कुछ नहीं। अनन्या ने यह बात इसलिए बताई कि ऑनलाइन सेफ्टी होना जरूरी है। इस पर तन्मय ने चुटकी लेते हुए कहा कि किसी को आर्यन से बात करनी चाहिए। बता दें कि चंकी पांडे की बेटी अनन्या, संजय कपूर की बेटी शनाया और शाहरुख खान की बेटी सुहाना बचपन की दोस्त हैं। आर्यन, सुहाना के बड़े भाई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री