एक्ट्रेस तापसी पन्नू रविवार (1 अगस्त) को 34 साल की हो गईं। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस और सेलेब्रिटीज से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। तापसी इस समय नैनीताल की हसीन वादियों में शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने थोड़ा समय निकालकर कुछ अलग अंदाज में बर्थडे मनाया और फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इनमें देखा जा सकता है कि तापसी पहाड़ों के बीच जन्मदिन का आनंद उठा रही हैं। तापसी ने लिखा कि उठो तो ऐसे उठो, फक्र हो बुलंदी को, झुको तो ऐसे झुको बन्दगी भी नाज करे। इसी के साथ उन्होंने इंस्टा स्टोरी में भी कुछ फोटो शेयर की है।














