तापसी पन्नू (37) अपनी फिल्मों के साथ बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। तापसी अब तक के करिअर में कई सशक्त भूमिकाएं निभा चुकी हैं। उनकी पिछली फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई ‘खेल खेल में’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं कर पाई। इससे पहले तापसी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आई थीं। यह फिल्म 9 अगस्त को सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
अब तापसी की नई फिल्म का ऐलान भी हो गया है। तापसी ने इसके लिए एक बार फिर लेखिका व निर्माता कनिका ढिल्लों संग हाथ मिलाया है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का टाइटल 'गांधारी' है। इसे भी नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम किया जाएगा। फिलहाल इसकी रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है। तापसी और कनिका की जोड़ी इससे पहले 'हसीन दिलरुबा' और 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में कमाल दिखा चुकी है। कनिका ‘गांधारी’ की प्रोड्यूसर व राइटर हैं।
फिल्म में तापसी एक मां की भूमिका में दिखेंगी। नेटफ्लिक्स ने फिल्म की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर एक वीडियो और फोटो के साथ की है। क्लिप में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड वॉइस में तापसी बोलती हैं, “कहते हैं मां की दुआ हमेशा साथ चलती है, लेकिन जब उसकी बच्ची पर आती है तो काली भी वही बनती है।”
फोटो में तापसी और कनिका साथ पोज दे रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में तापसी लाजवाब लग रही हैं, वहीं कनिका ब्लैक लुक में दिख रही हैं। तापसी के सामने टेबल पर स्क्रिप्ट रखी हुई है। कैप्शन में लिखा है, “हसीन राइटर और एक्ट्रेस दोबारा वापसी कर रही हैं। कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू एक्शन थ्रिलर के साथ वापसी कर रही हैं।”
The Hasseen writer-actor duo is back 🔥
— Netflix India (@NetflixIndia)
Kanika Dhillon and Taapsee Pannu return with an action thriller. Gandhari arrives soon, only on Netflix.#GandhariOnNetflix pic.twitter.com/Q6mTMq4oOa![]()
एक्ट्रेस अवनीत कौर ने शुभमन को ऐसे किया बर्थडे विश
हाल ही में एक्ट्रसे सारा अली खान और स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल के रिश्ते की अफवाहें सुर्खियों में आईं, लेकिन यह खबर महज अफवाह साबित हुई। अब शुभमन के साथ एक नई एक्ट्रेस का नाम जुड़ रहा है। यहां हमारा इशारा टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अवनीत कौर की ओर है। शुभमन ने 8 सितंबर को अपना 25वां जन्मदिन मनाया। शुभमन की जिंदगी के इस स्पेशल मौके पर अवनीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिकेटर के साथ एक तस्वीर शेयर की।
अवनीत ने कैप्शन में लिखा, “शुभमन, जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आप लोगों को इसी तरह से प्रेरित करते रहो। मुझे आप पर बहुत गर्व है।” यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इससे पहले अवनीत और शुभमन को लंदन में एक साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा था।
अब अवनीत की पोस्ट देश ऐसा लग रहा है कि उनकी शुभमन के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं। अवनीत ने बहुत कम उम्र में ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर’ जैसे शो में अपनी प्रतिभा दिखा दी थी। वह कई टीवी शो व फिल्में कर चुकी हैं। अवनीत सोशल मीडिया पर हॉट और बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।














