Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बॉडी शेमिंग के सवाल पर स्वरा ने दी ऐश्वर्या की मिसाल, अनुराग ने ‘आशिकी 3’ पर दी यह Update

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। खास तौर से स्वरा के बयान उन्हें खबरों में बनाए रखता है। ऐसे में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 03 Feb 2025 1:41:54

2 News : बॉडी शेमिंग के सवाल पर स्वरा ने दी ऐश्वर्या की मिसाल, अनुराग ने ‘आशिकी 3’ पर दी यह Update

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। खास तौर से स्वरा के बयान उन्हें खबरों में बनाए रखता है। ऐसे में वह कई दफा सोशल मीडिया यूजर्स के गुस्से का शिकार भी हो जाती हैं। हाल ही में स्वरा ने बॉडी शेमिंग को लेकर बात की है। स्वरा ने बीबीसी न्यूज इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि जो महिलाएं पब्लिकली नजर आती हैं, खास तौर पर ग्लैमर की दुनिया में, उन्हें कभी भी अकेला नहीं छोड़ा जाता है। उनकी हर चीज पर नजर रखी जाती है कि वे क्या कर रही हैं, कैसे कर रही हैं।

मुझे याद है कि ऐश्वर्या राय को भी उनकी बेटी आराध्या के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर काफी ट्रॉल किया गया था क्योंकि प्रेग्नेंसी के बाद उनका वजन बढ़ गया था। उनकी बहुत खराब फोटो क्लिक की गईं और उन्हें पोस्ट किया गया। मुझे याद है उन्होंने कितने नॉर्मल तरीके से ये सब हैंडल किया था। अगर उनकी जगह कोई और होता तो शायद वो इन सबसे नाराज हो जाता। ऐश्वर्या ने कहा था कि मैं बस अपने बच्चे के साथ अपनी लाइफ जी रही हूं, यही मेरी रियल लाइफ है। उन्होंने ट्रॉलिंग का बहुत खूबसूरती से जवाब दिया।

यह बात मुझे बहुत अच्छी लगी। मुझे लगा कि वह दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं। उन्होंने खूबसूरती के लिए खिताब जीता है। जब उन्होंने मदरहुड को नहीं छोड़ा, तो मैं कौन हूं?” महिलाएं चाहे कुछ भी करें, कोई भी काम करें, उनको उसकी वैल्यू दिखानी पड़ती है। महिलाओं को किसी भी चीज पर जज कर लिया जाता है। उनका मजाक बनाया जाता है और उन्हें ट्रॉल किया जाता है। महिलाओं को इस आधार पर शर्मिंदा किया जाता है कि वे बच्चे के जन्म के बाद कितनी जल्दी वजन घटाती हैं। बता दें स्वरा ने 16 फरवरी 2023 को राजनेता फहाद अहमद के साथ शादी की थी। उसी साल उन्होंने बेटी राबिया को जन्म दिया।
swara bhasker,actress swara bhasker,Aishwarya Rai Bachchan,actress aishwarya,swara aishwarya,swara body shaming,anurag basu,director anurag basu,aashiqui 3,kartik aaryan कार्तिक आर्यन की मूवी ‘आशिकी 3’ के डायरेक्टर हैं अनुराग बसु

‘आशिकी 3’ मूवी की जब से अनाउंसमेंट हुई है, तभी से लोगों के बीच इसको लेकर काफी उत्सुकता है। ‘आशिकी’ फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्में सुपरहिट साबित हुई थीं। ‘आशिकी 3’ के डायरेक्टर अनुराग बसु हैं। हाल ही में अनुराग ने फिल्म को लेकर अपडेट दी। अनुराग ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि अभी तक शूटिंग शुरू नहीं हुई है। हम अगले महीने शूट शुरू करेंगे। अभी हम इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में बिजी हैं।

पहले कहा जा रहा था कि ‘आशिकी 3’ में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। हालांकि बाद में तृप्ति की छुट्टी हो गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक तृप्ति की बोल्ड इमेज के चलते उन्हें फिल्म से बाहर किया गया, क्योंकि डायरेक्टर को एक मासूम दिखने वाली अदाकारा चाहिए थी। इन अफवाहों को बाद में अनुराग ने खारिज कर दिया था। अभी यह तय नहीं हुआ है कि कार्तिक के अपोजिट कौनसी हीरोइन होंगी। अनुराग ‘मेट्रो इन दिनों’ को लेकर भी लाइमलाइट में हैं। अनुराग को ‘बर्फी’, ”लाइफ इन ए मेट्रो’, ‘लूडो’ और ‘जग्गा जासूस’ के लिए जाना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका