न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फहाद ने कंगना को बताया ‘बुरी राजनेता’ तो स्वरा बोलीं…, BB 17 का यह कंटेस्टेंट जल्द बनने वाला है पिता

स्वरा भास्कर एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। इसकी वजह उनकी फिल्मों या एक्टिंग से ज्यादा उनका बेबाक अंदाज है। वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Sep 2025 8:13:02

2 News : फहाद ने कंगना को बताया ‘बुरी राजनेता’ तो स्वरा बोलीं…, BB 17 का यह कंटेस्टेंट जल्द बनने वाला है पिता

स्वरा भास्कर एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। इसकी वजह उनकी फिल्मों या एक्टिंग से ज्यादा उनका बेबाक अंदाज है। वह किसी भी मामले पर खुलकर अपनी बात रखती है। ऐसे में कई दफा वह सोशल मीडिया यूजर्स के गुस्से का शिकार भी हो जाती हैं। फिलहाल वह अपने पति राजनेता फहाद अहमद के कारण सुर्खियों में हैं। दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फहाद ने एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनौत को 'बुरी राजनेता' करार दिया, जिस पर स्वरा ने असहमति जताते हुए कंगना के सफर की तारीफ की है। इंटरव्यू के दौरान स्वरा और फहाद से कंगना के लिए एक हैशटैग देने को कहा गया।

इस पर फहाद ने कहा, “मैं कहूंगा BadPolitician. क्योंकि मंडी क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित है, लेकिन सांसद होने के बावजूद, वह कहती रहीं, मैं क्या कर सकती हूं? मैं प्रधानमंत्री नहीं हूं। मैं मंत्री नहीं हूं। एक प्रतिनिधि का काम सरकार से बात करना होता है। उन्हें विशेष फंड के लिए लड़ना चाहिए था और राजनीतिक वोट से आगे बढ़कर काम करना चाहिए था...वह वाकई एक अच्छी अदाकारा हैं और मैं उन्हें एक अदाकारा के तौर पर बहुत पसंद करता हूं, लेकिन वह एक बहुत ही बुरी राजनेता हैं।” फहाद के इस बयान से स्वरा सहमत नजर नहीं आईं। स्वरा ने कहा, “मैं कहूंगी Destiny'sChild.

कंगना में और उनके सफर में कुछ बहुत ही सराहनीय है और NeverGiveUp, मुझे नहीं लगता कि वह जिंदगी में हार मानती हैं।” बातचीत के दौरान फहाद ने उस पल का जिक्र भी किया जब कंगना ने उन्हें और स्वरा को शादी की बधाई दी थी। फहाद ने कहा, “उन्होंने हमारे बारे में एक अच्छा संदेश लिखा था, जिसमें कहा था कि हम एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे लगते हैं और सब कुछ।” इस बीच, स्वरा मजाकिया अंदाज में अपने पति को समझाती हैं।

जब फहाद बार-बार कंगना के लिए ‘हैशटैग बैड पॉलिटिशियन’ बोलते हैं, तो स्वरा उन्हें हंसते हुए कहती हैं कि 50 बार मत बोल। उल्लेखनीय है कि स्वरा और फहाद इन दिनों कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ में नजर आ रहे हैं। शो में उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। दोनों का मिलाजुला अंदाज और पारिवारिक बातें दर्शकों के बीच खासा आकर्षण पैदा कर रही हैं। शो में उनका बातचीत, हंसी-मजाक और कभी-कभी बहस देखने वालों को खूब भा रही है।

यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इसी साल अप्रैल में की थी ऋतिका के साथ शादी

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ से चर्चा में आए यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अप्रैल में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ऋतिका डोभाल के साथ शादी कर ली थी। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है। वे जल्द ही पिता बनने जा रहे हैं। यूके राइडर के नाम से मशहूर अनुराग ने वीडियो में बताया कि पत्नी की तबीयत खराब लगने पर वो डॉक्टर के पास पहुंचे थे।

ब्लड टेस्ट और रिपोर्ट्स आने के बाद डॉक्टर ने उन्हें खुशखबरी दी कि जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। वीडियो में अनुराग ने प्रेग्नेंसी टेस्ट का नतीजा भी दिखाया और खुशी के मारे ऋतिका को गले लगाते हुए दिखे। अनुराग ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर यह खबर सच साबित हुई तो वे भंडारा करवाएंगे। अनुराग ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक छोटा सा ‘हम’ आने वाला है।”

वीडियो सामने आने के बाद फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। उन्होंने कपल को इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अनुराग ‘BB 17’ में काफी सुर्खियों में रहे थे और वहां भी वो अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र करते थे। शो से बाहर जाकर उन्होंने ऋतिका को प्रपोज किया था और फिर इस साल दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह