न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नौकरानी से तुलना पर बोलीं स्वरा, ‘बबीता जी’ का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, नीतू कपूर ने पूरी की इस फिल्म की शूटिंग

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्हें कई दफा सोशल मीडिया पर नफरत का सामना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Nov 2021 2:07:59

नौकरानी से तुलना पर बोलीं स्वरा, ‘बबीता जी’ का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, नीतू कपूर ने पूरी की इस फिल्म की शूटिंग

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्हें कई दफा सोशल मीडिया पर नफरत का सामना करना पड़ता है। हालांकि स्वरा भी करारा जवाब देकर सामने वाले की बोलती बंद कर देती हैं। एक बार फिर से कुछ ऐसा ही हुआ है। स्वरा ने हाल ही में साड़ी पहनकर अपनी एक फोटो शेयर की, जो सेल्फी है। वे किसी पार्क में बैठी नजर आ रही हैं। स्वरा ने कैप्शन में लिखा कि एक साड़ी, एक पार्क, एक सैर, एक किताब। शांति में। इन सबको महसूस करना चाहिए। कई लोगों ने इस तस्वीर को पसंद किया तो कुछ ने इस पर आपत्तिजनक कमेंट भी किए।

एक यूजर ने तो हद ही पार कर दी। उसने स्वरा की तुलना अपने घर की नौकरानी से कर दी। उसने लिखा कि मेरी नौकरानी साड़ी में तुमसे बहुत अच्छी लगती है। तुमसे बहुत अधिक सुंदर है। जवाब में स्वरा ने लिखा कि मुझे यकीन है कि आपकी मेड सुंदर है। मुझे उम्मीद है कि आप उसकी मेहनत और उसकी गरिमा का सम्मान करेंगे। और उसके साथ बुरा बर्ताव नहीं करेंगे। इस जवाब के बाद स्वरा की खूब तारीफ हो रही है। स्वरा को पहले भी लुक के लिए ट्रोल किया जा चुका है।

मुनमुन दत्ता ने फोटो शेयर कर दिखाई खुद की फिटनेस

सब टीवी पर प्रसारित होने वाले फैमिली शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने 13 साल से भी ज्यादा समय से फैंस पर अपना जादू चलाया हुआ है। इसके सभी किरदार काफी लोकप्रिय हैं। इन्हीं में से एक हैं अय्यर की पत्नी का रोल निभाने वालीं बबीता जी (मुनमुन दत्ता), जिनसे सीरियल के मेन करेक्टर जेठालाल हेल्दी फ्लर्ट करते रहते हैं। एक्ट्रेस मुनमुन शो के अलावा भी कई कारणों से सुर्खियों में रहती हैं। मुनमुन अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन लुक दिखाया है। मुनमुन ने दो फोटो शेयर की हैं, जिनमें पहली में उनका वजन बढ़ा हुआ था जबकि अब वे पहले से काफी फिट हैं। एक में उन्होंने सलवार सूट पहना है तो दूसरे में जिम वियर में हैं।

मुनमुन ने लिखा कि नियमित एक्सरसाइज के साथ विशेष तरह की डाइट शामिल की और शरीर में होने वाले बदलाव को महसूस किया। अच्छी बात यह थी कि चार महीने वर्कआउट नहीं करने के बाद मैं फिर से लगातार वर्कआउट करने लगी। बदलाव को देखते और महसूस करते हुए, मैं अपने व्यस्त शेड्यूल में से जब भी संभव हो पाता है एक्सरसाइज करने के अपने स्वभाव में वापस आ गई हूं। परफेक्ट बॉडी पाने के लिए लंबा रास्ता तय करना है लेकिन मैं ट्रैक पर हूं और प्रेरित भी हूं। यह एक यात्रा होगी और मैं आगे देख रही हूं। आपको बता दें कि मुनमुन ने हाल ही में मुंबई में घर खरीदा है।

जुग जुग जियो फिल्म में नीतू कपूर के साथ हैं ये सितारे

दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी और एक्टर रणबीर कपूर की मां एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों 'जुग जुग जियो' फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें वरुण धवन, कियारा आडवाणी और मनीष पॉल भी हैं। नीतू ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर खुशी जाहिर की है। नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने मेकअप रूम से एक सेल्फी शेयर की है। तस्वीर के साथ नीतू ने लिखा, “आखिरकार 'जुग जुग जिओ' की शूटिंग पूरी की। फिल्म में काम करने का अनुभव बेहद खास रहा। इस दौरान कुछ बेहद ही प्यारे दोस्त बने।

फिल्म के जरिए मुझे अपना आत्मविश्वास हासिल करने में काफी मदद मिली, जिसकी मुझे सबसे अधिक जरुरत थी। यह फिल्म मेरे लिए हमेशा बेहद खास रहेगी।” नीतू ने सात साल बाद वापसी की है। उनकी पिछली फिल्म 'बेशर्म' थी, जिसमें रणबीर-ऋषि भी मुख्य किरदार में थे। 'जुग जुग जियो' की शूटिंग महामारी के कारण कई रुकावटों से गुजरी है। इस साल वरुण और नीतू के कोविड पॉजीटिव होने के कारण शूटिंग रोक दी गई थी। कहा जा रहा है कि फिल्म दो अलग-अलग पीढ़ियों के दो जोड़ों की कहानी को दिखाएगी। इससे पहले निर्देशक राज मेहता ने शूटिंग पूरी होने पर पोस्ट शेयर की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर