न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वरा हुईं ऑनलाइन यौन उत्पीड़न की शिकार! हेमा से तुलना पर बोलीं कियारा, ये हैं डांस दीवाने 3 के विजेता

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ थाने में साइबर यौन उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। स्वरा का कहना है कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Oct 2021 2:09:24

स्वरा हुईं ऑनलाइन यौन उत्पीड़न की शिकार! हेमा से तुलना पर बोलीं कियारा, ये हैं डांस दीवाने 3 के विजेता

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ थाने में साइबर यौन उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। स्वरा का कहना है कि ट्विटर और यूट्यूब पर सक्रिय रहने वाले एक शख्स ने उनकी फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर सर्कुलेट कर उनकी छवि खराब की है। इस मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट और एक अन्य धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि आईपीसी की धारा 354डी, 509 (शब्द, हावभाव या किसी महिला का अपमान करने का इरादा) और आईटी एक्ट की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करने की सजा) के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। कुछ समय पहले ही स्वरा ने इस बारे में ट्वीट किया था।

उन्होंने आरोपी के द्वारा चलाए जा रहे हैश टैग्स और ट्वीट्स को शेयर करते हुए लिखा था, 'और मेरे दोस्त यह साइबर यौन उत्पीड़न है। आइए बात करते हैं उन चुनौतियों के बारे में जिनका सार्वजनिक क्षेत्रों में महिलाओं को सामना करना पड़ता है? प्रिय ट्विटर आइए बात करते हैं कि किस तरह आपके प्लेटफॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित अनुभव बनाया जाए।' स्वरा ने कुछ समय पहले ही एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि इंटरनेट पर अगर कोई बॉलीवुड सेलेब्रिटी सबसे ज्यादा नफरत का शिकार होती है तो ये वो खुद हैं। उन्होंने उनके खिलाफ नफरत फैलाए जाने का आरोप लगाते हुए ट्रोलिंग पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि ट्रोलर्स चाहते हैं कि वे सोशल मीडिया पर डर कर रहें।

swara bhaskar,kiara advani,dance deewane 3,swara fir,Hema Malini,shershah movie,bollywood news in hindi

कियारा बोलीं, हेमाजी बहुत सुंदर हैं लेकिन ईमानदारी से कहूं तो...

इन दिनों एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बॉलीवुड की हॉट प्रॉपर्टी हैं। चाहे उनकी एक्टिंग की बात हो या फिर पर्सनल लाइफ हर ओर उनकी चर्चा है। कियारा की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल कर चुकी है। पिछले दिनों रिलीज हुई शेरशाह फिल्म में वे सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई थी। तभी से उनके अफेयर की खबरें भी चलने लगीं। बहरहाल कियारा की तुलना दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी से भी की जा रही है। लोग कहते हैं कि वे शाश्वत सपनों की लड़की की तरह दिखती हैं। कियारा ने तुलना को स्वीकार किया और कहा कि हेमाजी से तुलना करना वास्तव में बहुत बड़ा सम्मान है।

वे बहुत सुंदर हैं, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे यह तारीफ हमेशा अजीब लगी है। मुझे नहीं पता कि इस पर कैसे प्रतिक्रिया दूं। मेरा मतलब है, उनसे तुलना करना अच्छा है, लेकिन मैं भी अपना व्यक्तित्व हूं। मैं जिस तरह दिखती हूं उससे प्यार करती हूं और मैं अपने जैसा दिखना चाहती हूं। कियारा की तरह दिखने वाली ऐश्वर्या सिंह को ‘शेरशाह’ मूवी से डिंपल चीमा का लुक फिर से बनाने के लिए विशेष रूप से प्यार और प्रशंसा मिली है। कियारा के आगामी प्रोजेक्ट जग जुग जीयो और भूल भुलैया 2 हैं।

swara bhaskar,kiara advani,dance deewane 3,swara fir,Hema Malini,shershah movie,bollywood news in hindi

डांस दीवाने 3 के विजेता पीयूष व रुपेश को मिले 40 लाख रुपए और कार

कलर्स टीवी पर आने वाले डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' का खिताब महाराष्ट्र के पीयूष गुरभेले और उनके कोरियोग्राफर रुपेश सोनी ने जीत लिया। पीयूष और रुपेश को ट्रॉफी के साथ 40 लाख रुपए कैश और कार गिफ्ट में मिली। उन्होंने 5 जोड़ियों को मात दी। शनिवार-रविवार को आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिथुन चक्रवर्ती बतौर गेस्ट शामिल हुए। पीयूष ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं उत्साहित हूं, खुश हूं, बहुत सारे इमोशंस उमड़ रहे हैं जिन्हें मैं बयां नहीं कर सकता हूं। ये एक सपने की तरह लग रहा है और मैं माधुरी मैम, तुषार सर, धर्मेश सर, रुपेश और बाकी सभी जिन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया इस सफर में, उनका जितना भी शुक्रिधया करूं वो कम है। पीयूष डांस दीवाने से पहले भी एक रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं।

पीयूष ने इससे पहले डांस इंडिया डांस के सीजन 6 में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। तब वे रनरअप बने थे। डांस दीवाने 3 पिछले 7 महीनों से प्रसारित हो रहा था। इसमें माधुरी दीक्षित, तुषार कालिया और धर्मेश जज थे। हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह की जोड़ी होस्ट थी। फिनाले में माधुरी-मिथुन ने उनकी ही फिल्म 'प्रेम प्रतिज्ञा' के गाने 'प्यार कभी कम नहीं करना' गाने पर परफॉर्म किया। माधुरी ने 'चने के खेत में' और 'बाकी सब फर्स्ट क्लास है' जैसे गानों पर भी डांस किया। सलमान खान कुछ मिनटों के लिए ही शो में शामिल हुए। उन्होंने बिग बॉस-15 का प्रमोशन किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर