न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रोलर्स पर बिफरीं स्वरा! कहा-फूल की फोटो को भी लोग ‘वीरे दी वेडिंग’ वाले मास्टरबेशन सीन से जोड़ देंगे

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने काम से ज्यादा बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। स्वरा पिछले दिनों तालिबान आतंकियों से हिंदुत्व की तुलना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Aug 2021 7:09:39

ट्रोलर्स पर बिफरीं स्वरा! कहा-फूल की फोटो को भी लोग ‘वीरे दी वेडिंग’ वाले मास्टरबेशन सीन से जोड़ देंगे

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने काम से ज्यादा बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। स्वरा पिछले दिनों तालिबान आतंकियों से हिंदुत्व की तुलना वाले ट्वीट को लेकर निशाने पर आ गई थीं। एक शख्स ने तो उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी। अब स्वरा ने ट्रोलर्स पर पलटवार किया है। स्वरा ने कहा कि अगर वे एक फूल की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर करेंगी तो लोग इसे लाइक करने के बजाय फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के मास्टरबेशन वाले सीन से जोड़ देंगे। स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपना दर्द बयां किया। स्वरा ने अपनी इस पोस्ट का कैप्शन दिया है-Speak your truth. Stand your ground'

सोशल मीडिया पर शिष्टाचार नहीं : स्वरा

स्वरा ने लिखा कि सोशल मीडिया एक वर्चुअल पब्लिक प्लेस है जैसे सड़क और रेस्टोरेंट होते हैं लेकिन पब्लिक प्लेस पर जैसी सभ्यता और शिष्टाचार बनाए रखा जाता है वह सोशल मीडिया पर नहीं होता है। मैं एक फूल की तस्वीर भी पोस्ट नहीं कर सकती क्योंकि लोग इसे लाइक करने के बजाय वीरे दी वेडिंग के मास्टरबेशन वाले सीन से लिंक कर देंगे। यह बेहद भद्दा और साइबर सेक्सुअल हैरसमेंट हैं मगर मुझे लगता है कि इसके आगे झुकना नहीं चाहिए और ऑनलाइन ट्रोलिंग के कारण मेरी उपस्थिति को सीमित नहीं किया जा सकता। हम वर्चुअल पब्लिक प्लेस को नफरत फैलाने के लिए इस्तेमाल नहीं होने दे सकते।

मास्टरबेशन को लेकर स्वरा ने दिया था ये बयान

आपको बता दें कि फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में स्वरा मास्टरबेशन करती नजर आई थीं, जिस पर जमकर बवाल मचा था। इस सीन को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान स्वरा ने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं की यौन इच्छाओं को अपराध माना जाता है। उन्होंने कहा था कि मास्टरबेशन एक प्राकृतिक चीज है, लेकिन लोगों ने स्क्रीन पर पहले ऐसे देखा नहीं था इसलिए इस बात को लेकर हाय-तौबा मचा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित

'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम

यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'

भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?

अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल

आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'

तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट

'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम

भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर