न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वरा भास्कर ने तालिबान से की हिंदुत्व की तुलना, सोशल मीडिया यूजर्स का फूटा गुस्सा, गिरफ्तारी की उठी मांग

स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। अब उन्होंने तालिबान पर एक ट्वीट किया है जिस पर सोशल मीडिया पर उन्हें अरेस्ट करने की मांग चल रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Aug 2021 3:00:41

स्वरा भास्कर ने तालिबान से की हिंदुत्व की तुलना, सोशल मीडिया यूजर्स का फूटा गुस्सा, गिरफ्तारी की उठी मांग

स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। अब उन्होंने तालिबान पर एक ट्वीट किया है जिस पर सोशल मीडिया पर उन्हें अरेस्ट करने की मांग चल रही है। स्वरा ने हिंदुत्व की तुलना तालिबान से कर दी है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर #ArrestSwaraBhasker ट्रेंड कर रहा है और स्वरा भास्कर की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। स्वरा भास्कर ने अफगानिस्तान की मौजूदा परिस्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। स्वरा ने अफगानिस्तान के मौजूदा हालातों की तुलना भारत से की है। ऐसे में कुछ लोग उनका सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं तो कोई चाहता है कि उनका बायकॉट किया जाए।

स्वरा ने अफगानिस्तान क्राइसिस पर एक ट्वीट में लिखा, 'ऐसा नहीं हो सकता कि हिंदुत्व आतंक से हमें फर्क नहीं पड़ रहा और तालिबान टेरर से एकदम चौंक जाएं और परेशान हो जाएं और हम तालिबान टेरर से बेफिक्र होकर हिंदुत्व आतंक से भी क्रोधित नहीं हो सकते। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य अत्याचार करने वाले या अत्याचार सहने वाले की पहचान पर आधारित नहीं होने चाहिए।'

arrestswarabhasker,swara bhaskar,taliban,hindutva

स्वरा के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त गुस्सा दिख रहा है। एक फॉलोअर ने ट्वीट किया है, आपके जैसे इंसानों का वजूद ये सबूत है कि यहां कोई हिंदुत्व टेरर नहीं। हिंदुत्व को किसी स्वरा, मिया खलीफा, मलाला और ग्रेटा से सर्टिफाइड होने की जरूरत नहीं।

एक और ट्वीट में लिखा गया है, स्वरा जी आज में आपको 'हिंदुत्व टेरर' का मतलब से वाकिफ करा दूं ,हिंदुत्व टेरर ये है आप खुलकर हिंदूओं, सनातन को गाली दे सकती हैं, आतंकी बोल सकती हैं और आराम से देश में रह सकती है, लेकिन ऐसा कुछ इस्लाम के बारे मे बोलने पर तालिबान बीच सड़क पर लिटाकर मार कोड़ों के आपकी खाल उधेड़ देते। ऐसे ही कई ट्वीट्स के साथ स्वरा भास्कर की गिरफ्तारी की मांग चल रही है।

एक दूसरे यूजर ने लिखा- #ArrestSwaraBhasker अरे दीदी अगर इतनी दिक्कत है तो वहां चली जा, जहां पर न हिंदू हो और न हिंदुत्व, यहां ‘हिंदुस्तान’ में क्यों झक मार रही हो… उदाहरण के लिए-पाकिस्तान, बांग्लादेश, तुर्की, कुवैत, इराक में शांतिप्रिय लोगों के साथ आनंद लें।

एक यूजर ने लिखा, ‘स्वरा भास्कर आप बिना किसी नतीजे के मेरे धर्म के खिलाफ खुलेआम लिख रही हैं, इसका मतलब है कि हिंदुत्व आतंक नहीं है। अगर यह आतंक होता, तो अगले ही पल आपने अपने खिलाफ ‘सर तन से जुदा’ के पोस्टर दिखे होते।’

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल