न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चा गोद लेने को तैयार स्वरा ने शादी पर कही यह बात, नुसरत जहां ने कहा, मैं सिंगल मदर नहीं…

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बच्चा गोद लेने की तैयारी में हैं। स्वरा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे हमेशा से ये क्लीयर रहा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Dec 2021 9:11:39

बच्चा गोद लेने को तैयार स्वरा ने शादी पर कही यह बात, नुसरत जहां ने कहा, मैं सिंगल मदर नहीं…

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बच्चा गोद लेने की तैयारी में हैं। स्वरा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे हमेशा से ये क्लीयर रहा है कि मुझे क्या चाहिए और मुझे पता है कि मुझे बच्चा चाहिए। ऐसा नहीं है कि आज मैंने सोचा कि मुझे मां बनना है और रातों रात मेरे पास बच्चा आ जाए। अब अडॉप्शन में समय लगता है। एजेंसी का लंबा प्रोसेस होता है क्योंकि पहले वह चेक करते हैं कि जिन्हें वह बच्चा दे रहे हैं वो कैसे इंसान हैं। कहीं वे डेंजरस तो नहीं या कभी उनकी वजह से बच्चा परेशानी में ना आ जाए। मैं इसे गलत नहीं समझती क्योंकि ये बच्चे के फ्यूचर का सवाल है।

स्वरा से जब पूछा गया कि पैरेंटिंग में दोनों पार्टनर जरूरी है तो उन्होंने कहा, ‘2 पैरेंट्स का होना तभी सही है जब वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हो। कई ऐसे बच्चे हैं जो टूटे हुए परिवार में बड़े होते हैं। तो इससे अच्छा बच्चा सिंगल पैरेंट के साथ ही बड़ा हो और अच्छे माहौल में रहे। हमारे सोसाइटी में कई ऐसे उदाहरण हैं जो सिंगल पैरेंट होने के बावजूद बच्चों को अच्छी परवरिश दे रहे हैं। मुझे इस बात को लेकर डर नहीं है कि मैं बच्चे चाहती हूं तो शादी करूं। मैं ऐसे ही किसी के साथ भी सैटल नहीं होना चाहती जिसे मैं प्यार नहीं करती, वो भी इसलिए कि मुझे बच्चा चाहिए।

swara bhaskar,nusrat jahan,actress swara bhaskar,yash dasgupta,nikhil jain,bollywood news in hindi

नुसरत ने यीशान को अगस्त में दिया था जन्म, यश हैं बच्चे के पिता

बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद नुसरत जहां ने मां बनने के फैसले पर खुलकर विचार रखे हैं। नुसरत ने चैट शो इश्क विद नुसरत के दौरान बताया कि यह एक बोल्ड डिसीजन था। नुसरत ने अगस्त 2021 में यीशान को जन्म दिया था। एक्टर यश दासगुप्ता उसके पिता हैं। शो में एक यूजर के सवाल पर नुसरत ने कहा कि मदरहुड मेरी जर्नी 2021 का सबसे बोल्ड डिसीजन था। मैंने कोई गलती नहीं की। यह एक समझदारी भरा फैसला था। मैं इसके बारे में कभी बात नहीं करती, ताकि मैं अपना विवेक बरकरार रख सकूं। मैं बेहद बोल्ड हूं और मां बनने का फैसला लेने पर बहुत गर्व है।

मैं सिंगल मदर नहीं हूं, मेरे बच्चे का एक सामान्य पिता है और एक सामान्य मां है। मैं प्रेगनेंस के दौरान हार्मोनल परिवर्तन के कारण बिना किसी कारण के रोती और हंसती थीं। सुबह के 3 बजे एक केला खाने की इच्छा हुई थी। एक ऐसा फल जो मैंने पूरे जीवन में कभी नहीं खाया। मेरी नाक हार्मोन चेंज के कारण बदली। मेरे पैरों में सूजन आ गई थी। मेरी स्किन दो टोन वाली हो गई थी। मैं किसी जेब्रा की तरह दिखाई देती थी। जब बेटा पैदा हुआ उसके बाद मेरी हालत ठीक हुई। उल्लेखनीय है कि नुसरत ने बिजनेसमैन निखिल जैन से 2019 में तुर्की में शादी की थी। इस साल जून में उन्होंने यह कहकर शादी तोड़ ली कि यह भारतीय कानूनों के अनुसार वैध नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो