न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुजैन ने बॉयफ्रेंड अर्सलान को यूं किया बर्थडे विश, जब काजोल ने बचाई शाहरुख की जान, वीडियो वायरल

एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान पिछले कई दिनों से पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Dec 2021 7:34:32

सुजैन ने बॉयफ्रेंड अर्सलान को यूं किया बर्थडे विश, जब काजोल ने बचाई शाहरुख की जान, वीडियो वायरल

एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान पिछले कई दिनों से पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सुजैन रुमर्ड बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। सुजैन-अर्सलान को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। अब सुजैन ने इंस्टाग्राम पर अर्सलान संग एक फोटो शेयर की है, जिसमे वे उन्हें गले लगाती नजर आ रही हैं। सुजैन ने अर्सलान को बर्थडे विश किया है। सुजैन ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी, हैप्पी हैप्पी बर्थडे। मैं आपके लिए एक ऐसी दुनिया की कामना करती हूं, जो हर उस चीज से भरी हो, जिसके आप योग्य हैं.. सबसे तेज मुस्कान और प्यार के साथ।

आप सबसे खूबसूरत ऊर्जा हैं जो मैंने अब तक देखी है। सबसे तेज और बिना किसी सीमा के चमकते रहें। उल्लेखनीय है कि 19 दिसंबर को अर्सलान ने जन्मदिन मनाया, जिसमें सुजैन की मौजूदगी बेहद खास रही। अनुष्का रंजन और उनके कुछ करीबी दोस्त भी इस पार्टी का हिस्सा बने। अनुष्का ने सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरंअ और वीडियो शेयर किए हैं। उल्लेखनीय है कि सुजैन और ऋतिक का तलाक साल 2014 में हुआ था। दोनो के दो बेटे ऋदान और ऋहान हैं।


दिलवाले फिल्म के गाने की शूटिंग के दौरान बाल-बाल बचे थे शाहरुख

शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर बहुत अच्छे लगते हैं। फैंस उन्हें देखने के लिए बेकरार रहते हैं। अंतिम बार दोनों एक साथ दिलवाले फिल्म में दिखे थे। इसे करते समय एक पल ऐसा भी आया था, जब शाहरुख की जान जा सकती थी। तब काजोल ने शाहरुख की जान बचाई थी। फिल्म के लोकप्रिय गाने ‘गेरुआ’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख पहाड़ से गिरते-गिरते बच गए थे। इन दिनों इस गाने का मेकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें काजोल और शाहरुख गाने के बारे में बात कर रहे हैं। दोनों पहाड़ के किनारे झरने के पास शूटिंग कर रहे हैं।

काजोल सामने खड़ी है और शाहरुख बाहें फैलाकर घुटने पर बैठे हुए हैं। शाहरुख जैसे ही उठते हैं बैलेंस बिगड़ जाता है लेकिन काजोल उनका हाथ पकड़ लेती है। इस तरह काजोल ने शाहरुख को बचा लिया। वीडियो में शाहरुख बोलते हैं कि धन्यवाद काजोल तुम्हारे कारण आज मेरी जान बच गई। मैं इसका आभारी रहूंगा। उल्लेखनीय है कि शाहरुख-काजोल ने दिलवाले के साथ बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ-कुछ होता है, माई नेम इज खान जैसी फिल्मों में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका